सीपत क्षेत्र में बदहाल सड़कों से आमजन राहगीर परेशान, जिम्मेदार विभागों की अनदेखी से बढ़ी जनता की मुश्किलें: khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

सीपत क्षेत्र के सड़कों का हाल बेहाल, खम्हरियां से सोठी जेवरा खोंधरा एवं सीपत खम्हरियां बलौदा, व खम्हरियां मड़ई बिटकुला, खम्हरियां उनी अकलतरा मार्ग पूरी तरह जर्जर

Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत/बिलासपुर। सीपत क्षेत्र की खम्हरियां से सोठी जेवरा खोंधरा, खम्हरियां मड़ई बिटकुला, खम्हरियां से उनी अकलतरा, सीपत खम्हरियां बलौदा मार्ग के प्रमुख सड़कों की बदहाली अब आमजन के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी हुई सड़कें और बरसात के बाद जलभराव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। विशेषकर दिपत-बलौदा मार्ग की जर्जर स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और रोजाना कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत और सुधार के लिए कई बार संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द जर्जर सड़क की मरम्मत कर आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाया जाए।
बरसात के मौसम में बदहाल सड़कें केवल असुविधा ही नहीं, बल्कि हादसों का कारण भी बन सकती हैं। ऐसे में संबंधित विभागों को गंभीरता दिखाते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत करानी चाहिए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।











