कौड़ियां पंचायत: नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार : khabar 36 Garh is news sipat ntpc bilaspur chhattisgarh

आरोपी को पाक्सो एक्ट की धारा में भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
गिरफ्तार आरोपी- लक्ष्मी नारायण यादव पिता मनमोहन यादव उम्र 26 साल निवासी कौडिया बंधवापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर
Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत: मामला इस प्रकार है कि दिनांक 27 अगस्त 2026 को प्रार्थिया/पीडिता थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन कर रिपोर्ट कराया कि पीडिता के साथ आरोपी लक्ष्मी नारायण यादव के द्वारा पीडिता के घर के बाथरूम में घुसकर जबरदस्ती पीडिता के साथ दुष्कर्म किया है, पीडिता कि रिपोर्ट पर आरोपी लक्ष्मी नारायण यादव के विरूद्ध अपराध क्रमांक 470/2026 धारा 64(2)(एम) बीएनएस 4, 6 पाक्सो एक्ट बीएनएस दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है। श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के द्वारा महिला एवं बच्चो से सम्बधित अपराध में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं सक्त कार्यवाही करने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके पालन में थाना प्रभारी सीपत राजेश कुमार मिश्रा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी लक्ष्मी नारायण यादव की पता साजी कर उसके सकुनत से हिरासत में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ बाद आरोपी लक्ष्मी नारायण यादव द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।










