बिलासपुर

खनिज विभाग ने नौ महीने में 503 प्रकरण दर्ज कर 1.85 करोड़ जुर्माना वसूल किया

Khabar 36 Garh news bilaspur chhattisgarh


*खनिज विभाग ने नौ महीने में 503 प्रकरण दर्ज कर 1.85 करोड़ जुर्माना वसूल किया*

बिलासपुर मोहम्मद नज़ीर हुसैन, 27 दिसम्बर 2024 /खनिज विभाग बिलासपुर द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के नौ महीनों में अवैध खनन गतिविधियों के विरूद्ध 503 प्रकरण दर्ज कर 1.85 करोड़ रूपए की जुर्माना राशि वसूल की गई है। जो कि सुशासन की दिशा में खनिज विभाग सराहनीय पहल है। सबसे ज्यादा 404 प्रकरण अवैध परिवहन के हैं, जिनसे 84.31 लाख रूपये की वसूली हुई है।
       उप संचालक खनिज प्रशासन दिनेश मिश्रा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के नौ वर्षों में अवैध उत्खनन के 57 प्रकरण बनाये गये। इनमें 29.74 लाख रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। अवैध खनिज भण्डारण के 15 मामलों में 7.50 लाख जुर्माना की राशि वसूल की गई। भण्डारण लाईसेंस का उल्लघन करने पर 14 मामले दर्ज किए गए । इनमें 8 के भण्डारण लाईसेंस निरस्त किए गए। उनसे 4 लाख की राशि जब्त की गई। पांच लाईसेंसियों से8.87 लाख रूपए जमा कराया गया। खदान संचालन के नियमों का उल्लंघन किये जाने पर 13 खदान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें से 9 को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। 12 से 51 लाख का जुर्माना भी वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए खनिज राजस्व के रूप में 40 करोड़ रूपए की वसूली का लक्ष्य मिला है। जिसे 9 महीनों में 79 प्रतिशत की वसूली की जा चुकी है। समय से पहले लक्ष्य प्राप्ति की संपूर्ण संभावना है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!