bilaspur

नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी में दो विषयों पर वेबिनार का आयोजन” khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh



Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर। नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी में विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से दो वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। प्रथम वेबिनार का विषय “भारतीय ज्ञान परंपरा के परिप्रेक्ष्य में भौतिक शास्त्रियों का विज्ञान और समाज में योगदान” तथा द्वितीय वेबिनार का विषय “जैव विविधता और आपदा जोखिम न्यूनीकरण” रहा।
प्रथम वेबिनार में डॉ. शशांक शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर, फिजिक्स डिपार्टमेंट, पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी एवं श्री एस. एस. पांडे, असिस्टेंट प्रोफेसर, गवर्नमेंट महामाया कॉलेज रतनपुर ने विषय विशेषज्ञ के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। वहीं द्वितीय वेबिनार में श्री के. साईबाबा, रिटायर्ड माइनिंग इंजीनियर, SECL बिलासपुर एवं श्री अमृत तिवारी, डिप्टी मैनेजर, Environment and Forest Department, SECL बिलासपुर ने जैव विविधता और आपदा जोखिम न्यूनीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

दोनों वेबिनार में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विषय विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री प्रांजल धर शर्मा, प्राचार्य डॉ. सुलक्षणा वास्निक एवं उप प्राचार्य डॉ. शशिकांत शुक्ला उपस्थित रहे।

दोनों वेबिनार का संचालन डॉ. शशिकांत शुक्ला द्वारा किया गया। वहीं श्री ओ. पी. गुप्ता ने वेबिनार के सफल आयोजन में तकनीकी सहयोग (Technical Support) प्रदान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर डायरेक्टर श्री प्रांजल धर शर्मा ने सभी विषय विशेषज्ञों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के ज्ञान एवं कौशल विकास के लिए इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करते रहने के लिए सभी को प्रेरित किया।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!