बिलासपुर

धनिया,दर्राभाटा,बोदरी में फिर कार्रवाई, तीन कोचियों से 101 क्विंटल धान जब्त,धान भीगा तो केंद्र प्रभारी होंगे जिम्मेदार

Khabar 36 Garh news bilaspur chhattisgarh


फिर कार्रवाई, तीन कोचियों से 101 क्विंटल धान जब्त

कैप कवर से ढक्कर सुरक्षित रखे गए धान

बिलासपुर, मोहम्मद नज़ीर हुसैन 28 दिसंबर/‌ अवैध धान संग्रहण के विरुद्ध आज फिर कार्रवाई की गई। तीन दलाल नुमा  लोगों से करीब 101 क्विंटल अवैध रूप से संग्रहित धान जप्त किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। राजस्व, खाद्य  एवं मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई संपन्न की। खाद्य विभाग के अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि आज कृषि उपज मंडी जयरामनगर में अजय साहू (दर्राभाटा ) व शिवशंकर राजवाड़े (धनिया) के  गोदाम से राजस्व (सीपत) व मंडी की  जांच दल  द्वारा 53 व 100 कट्टी धान का कुल 61 क्विंटल मंडी अधिनियम से जप्ती की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार बिल्हा एसडीएम के मार्गदर्शन में तहसील बोदरी अंतर्गत ग्राम मगरउछला में कोचिया शोबुत पटेल से 100 बोरी (40 क्विंटल) का धान पाया गया। स्टॉक रजिस्टर संधारण नहीं किए जाने से उक्त  के विरुद्ध मंडी अधिनियम 1972 की धारा 20 के तहत  जप्त कर कलर से मार्किंग कराते हुए सिल किया गया।  कार्यवाही के दौरान तहसीलदार संदीप साय,नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी, मनीषा झा , मंडी निरीक्षक रिकेश, हल्का पटवारी कोटवार उपस्थित थे। धान के अवैध संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रखने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। उन्होंने धान खरीदी की समीक्षा में कोचिया और दलाल किस्म के लोगों पर गिद्धदृष्टी बनाए रखने को कहा है।



कैप कवर से ढक्कर सुरक्षित रखे गए धान ,धान भीगा तो केंद्र प्रभारी होंगे जिम्मेदार

बिलासपुर,28 दिसंबर/ बेमौसम बारिश की संभावना के मद्देनजर खरीदी केंद्रों में रखे धान ढेरी को सुरक्षित रखा गया। तारपोलिन से सभी ढेरियों को ढंका गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने मौसम में आए बदलाव को लेकर अधिकारियों की आकस्मिक बैठक लेकर निर्देश दिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मजबूती से कैप कवर लगाएं। धान का एक दाना भी  नुकसान नहीं होने चाहिए। सुरक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी खरीदी केंद्र प्रभारी की होगी। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर सभी केंद्रों में धान को तारपोलिन ओढाकर सुरक्षित कर लिया गया है। तहसीलदारों ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन भी दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!