बिलासपुर

BILASPUR ACCIDENT : MASTURI दर्रीघाट एनएच-49 पर दो तेज रफ्तार बाइक आपस में भिड़े , हादसे में हुई दोनों बाइक चालकों की मौत

(मोहम्मद नज़ीर हुसैन) बिलासपुर

BILASPUR ACCIDENT : MASTURI दर्रीघाट एनएच-49 पर दो तेज रफ्तार बाइक आपस में भिड़े , हादसे में हुई दोनों बाइक चालकों की मौत



मोहम्मद जुनैद खान ( क्राइम रिपोर्टर ) बिलासपुर : जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीघाट में एनएच-49 पर दो तेज रफ्तार बाइक आपस में भिड़ गई। इस हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वही मस्तूरी पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। ग्राम दर्रीघाट मां हाजरा दवाखाना के पास नेशनल हाइवे-49 पर शनिवार दोपहर 1.30 बजे के आसपास दर्रीघाट निवासी तिलक राम कश्यप 48 वर्ष अपने मित्र सहोरिक सतनामी के साथ बाइक क्र. सीजी 10 ईए 2508 में सवार होकर मस्तूरी तरफ से दर्रीघाट की ओर मुड़कर बस्ती तरफ जा रहे थे। वही दूसरी बाइक क्र. सीजी 11 एमए 3198 में सवार सक्ति जिले के हसौद निवासी नागेश्वर साहू 23 वर्ष अपने मित्र प्रफुल साहू के साथ बिलासपुर तरफ से वापस सक्ति की ओर जा रहे थे, तभी दर्रीघाट के पास नेशनल हाइवे पर दोनों बाइक चालकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे दोनो बाइक के चालकों तिलक राम कश्यप और नागेश्वर साहू की घटना स्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई। वही दोनों बाइक में पीछे सवार सहोरिक और प्रफुल को गंभीर चोटे आई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मस्तूरी पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मस्तूरी में भर्ती कराया है। वही मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!