हाई स्कूल निरतू: उपहार में मिले टी शर्ट लोवर छात्रों के चेहरों पर आई मुस्कान, व्याख्याता टेगवर ने मनाया बच्चों के बीच जन्मदिन : khabar 36 Garh is News Sipat ntpc bilaspur chhattisgarh

जन्मदिन पर व्याख्याता रामगोपाल टेंगवर ने पेश की मिसाल

शासकीय हाई स्कूल निरतू, जिला बिलासपुर में व्याख्याता रामगोपाल टेंगवर ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर अनोखे और प्रेरणादायक अंदाज में खुशियां मनाईं।

Mohmmad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत बिलासपुर : व्याख्याता रामगोपाल टेंगवर ने अपने जन्मदिन पर स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को टी-शर्ट और लोअर वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर व्याख्याता ने उनके साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
इस पहल के माध्यम से उन्होंने जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत खुशी तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों के साथ खुशियां बांटकर यादगार बना दिया। स्कूल परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने व्याख्याता रामगोपाल टेंगवर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।उन्होंने अपना जन्मदिन छात्र छात्राओं और सभी शिक्षक गढ के साथ बनाया उनके जन्मदिन के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल निरतू की प्राचार्य पुष्पा खालखो , सुधांशु धर दीवान, प्रमोद कुर्रे, महेंतर यादव, मनबौध आर्मो, प्रतिभा यादव, इशाक खान आदि इस खास मौके पर मौजूद रहे |












