bilaspur

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया का प्रयास से वनांचल क्षेत्र खम्हरिया से सोंठी नवापारा जेवरा मार्ग के निर्माण को मिली ₹22.37 करोड़ की स्वीकृति: khabar 36 Garh is News bilaspur chhattisgarh

क्षेत्र के गांवों-कस्बों को बेहतर सड़क एवं मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना उनकी पहली प्राथमिकता है। विधायक दिलीप लहरिया

ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। ग्रामीण,किसान, विद्यार्थियों एवं रोजाना आवागमन करने वाले राहगीरों को मिलेगा सुविधाएं



Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत/ बिलासपुर –  क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से खम्हरिया–सोंठी– नवापारा जेवरा मार्ग के निर्माण कार्य को छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग से प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।
वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल इस सड़क की लंबाई 11.60 किलोमीटर है, जिसके निर्माण के लिए शासन द्वारा ₹22 करोड़ 37 लाख 38 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।

सड़क निर्माण से मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों एवं रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर सड़क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि क्षेत्र के गांवों को बेहतर सड़क एवं मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। शासन से मिली इस स्वीकृति से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक दिलीप लहरिया के प्रति आभार जताया है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!