बिलासपुर

खम्हरियां क्षेत्र में गौरा गौरी का विवाह हुआ संपन्न

मोहम्मद नज़ीर हुसैन संपादक

सीपत न्यूज
छत्तीसगढ़ में गौरा गौरी के लोक तिहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है गौरा गौरी का यह लोक उत्सव दीपावली पूजा होने के बाद से माघ महीने के अंत तक अलग अलग गांवों में समयानुसार सभी जाति वर्ग के लोग मिलकर मनाते हैं इसी कड़ी में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत बिटकुला के पटवापारा में किर्तन मंडली, सुआ नृत्य समिति,महाकाल समिति एवं युवा साथियों के संयुक्त तत्वावधान में गौरा गौरी का विवाह संपन्न हुआ जिसमें पहले दिन फूल कुचाई का कार्यक्रम के साथ मंडपाच्छादन कर ग्राम बैगा से पूजा कराया गया फिर मूर्ति का पूजन कर रात भर कीर्तन भजन किया गया

दूसरे दिन चूलमाटी का कार्यक्रम हुआ फिर रात में गौरा अर्थात भगवान भोलेनाथ का बारात मांदर के थाप पर बाजे गाजे के साथ गौरा गीत गाते एवं नाचते हुए खम्हरियां के समस्त ग्रामवासीयों के द्वारा बरपारा से निकल कर देवी निषाद के घर व बिठकुला में रिक्षिन माता के मंदिर प्रांगण में गया जहां पर समस्त बारातियों के लिए चाय पुड़ी की व्यवस्था महाकाल समिति के द्वारा किया गया तत्पश्चात विधिवत गौरा गौरी का विवाह संपन्न हुआ सभी खुशी खुशी अपने स्थान वापस आए उसके पश्चात अगले दिन धूमधाम से नाचते गाते गौरा गौरी का विसर्जन पटवा तालाब में ग्राम भ्रमण करने के पश्चात किया गया विसर्जन के पश्चात प्रसाद के रूप में भंडारे का कार्यक्रम रखा गया जिसमें सभी एकजुट होकर के एक साथ बैठकर के प्रसाद ग्रहण करते हुए गौरा गौरी की जय जयकार करते नजर आए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासीयों ने तन मन धन से सहयोग किया

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!