Bilaspur news-“लूट की वारदात का प्रार्थी निकला झाँसेबाज़” तंत्र-मंत्र से रकम दुगनी करने दिया था”झांसा पुलिस ने किया,आरोपी झांसेबाज़ सहित 5 गिरफ्तार,,,,,

लूट की वारदात का प्रार्थी निकला झाँसेबाज़”रकम दुगनी करने का झांसेबाज़ पुलिस ने किया,आरोपी झांसेबाज़ सहित 5 गिरफ्तार,,,,,

पैसे दुगुना करने का झांसा देकर 2.50 लाख की ठगी बिल्हा पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.85 लाख नगद जप्त
Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर / बिल्हा -थाना बिल्हा पुलिस ने “पैसे झरन (दुगुना) करने” के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मजेदार बात यह है कि अभी एक दिन पहले ही पुलिस ने हाईवे नेशनल -130 के लूट का पर्दाफाश किया था जिसमें प्रार्थी तीन महिलाओं के साथ लूट का शिकार हुआ था,,,, पुलिस ने जब विस्तृत रूप से छानबीन की तब प्रार्थी रकम दुगनी करने का झांसा तंत्र मंत्र विद्या के द्वारा देने वाला झाँसेबाज़ निकला,,,,बिल्हा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए,, बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को 2.50 लाख रुपये को 2 करोड़ रुपये बनाने का झांसा देकर ठगी की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 85 हजार रुपये नगद जप्त किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 318(4), 3(5), 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ऐसे सामने आया मामला,,,,,,
प्रार्थी शिव कुमार चेरवा (52 वर्ष), निवासी शरडी पाण्डूपारा, थाना चर्चा, जिला कोरिया (बैकुंठपुर) ने दिनांक 03 फरवरी 2026 को थाना बिल्हा में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि स्वयं को “गुरुजी” बताने वाले सरपंच रिखीराम नवरंग, उसके साथियों विमला बाई, बृहस्पति बाई, बृजबाई गोड एवं ड्राइवर विजय राज ने मिलकर पैसे झरन करने का लालच दिया।
आरोपियों ने दावा किया कि विशेष पूजा-पाठ एवं तंत्र क्रिया के माध्यम से 2.50 लाख रुपये को बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये किया जा सकता है। इसी झांसे में आकर प्रार्थी ने आरोपियों को रकम दे दी, लेकिन बाद में ठगी का एहसास होने पर उसने पुलिस की शरण ली।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई,,,,,
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा, डी.आर. टण्डन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने पैसे झरन के नाम पर ठगी करना स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से 1,85,000 रुपये नगद बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी
रिखीराम नवरंग (52 वर्ष), निवासी सम्बलपुरी, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर
विजय राज (48 वर्ष), निवासी तिवरता, थाना दीपिका, जिला कोरबा
बृजबाई गोड (40 वर्ष), निवासी माचाडोली बांगो, थाना बांगो, जिला कोरबा
विमला बाई (32 वर्ष), निवासी बिंझरा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा
वृहस्पति बाई गोड (35 वर्ष), निवासी जुराली नगोई, थाना कटघोरा, जिला कोरबा
सभी आरोपियों को दिनांक 03.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक अवनीश पासवान, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, आरक्षक अर्जुन जांगड़े, संतोष मरकाम, महिला आरक्षक सुनीता पाटले एवं चन्दा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पैसे दुगुना करने, चमत्कार या तंत्र-मंत्र के नाम पर किसी भी प्रकार के लालच में न आएं और ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।








