bilaspur

बिलासपुर सिम्स संस्थान में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने सब स्टेशन में डबल फीडर की स्थापना, नवीन गैस मैनीफोल्ड रूम का निर्माण कार्य : khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

         Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर : छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर की स्वशासी समिति (प्रबंधकारिणी सभा) 2026की प्रथम बैठ सुनील जैन, संभागायुक्त सह अध्यक्ष, सिम्स स्वशासी समिति की अध्यक्षता एवं श्री संजय अग्रवाल, कलेक्टर बिलासपुर व श्री प्रकाश कुमार सर्वे, आयुक्त नगर निगम बिलासपुर की गरिमामय उपस्थिति में दिनांक 03.02.2026 को सायं 05.00 बजे सिम्स के नवीन कौंसिल कक्ष, सिम्स में सम्पन्न हुआ। बैठक में दिनांक 04.09.2025 को संपन्न बैठक की कायवाही विवरण की पालन प्रतिवेदन पर विस्तृत चर्चा की गई एवं संपन्न कार्यो को सभा द्वारा अनुमोदन प्रदान की गई। तदोपरांन्त नवीन एजेण्डानुसार संस्थान की शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय व्यवस्थागत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर विभिन्न कार्यो के लिये सहमति एवं अनुमति प्रदान की गई। जिसमें मुख्यतः संस्थान में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने सब स्टेशन में डबल फीडर की स्थापना, नवीन गैस मैनीफोल्ड रूम का निर्माण कार्य, फिमेल सर्जिकल वार्ड का नवीनीकरण कार्य एवं चिकित्सालय में जनरल रिपेयर, सी.टी. स्केन, एम.आर.आई. एवं अन्य रेडियोलॉजिकल जॉच को प्रायवेट रेडियोलॉजिस्ट द्वारा टेली रिपोर्टिंग साथ ही आगामी ग्रीष्मकाल की आमद को देखते हुये चिकित्सालय में मरीजों हेतु कूलर की व्यवस्था जैसे कार्यो के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया है। बैठक के दौरान अध्यक्ष महोदय द्वारा संस्थान में नवीन स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में हुई वृद्धि कुल 19 विषयों पर 91 सीट होने पर सिम्स प्रबंधन की प्रशंसा जाहिर की गई। इस प्रकार स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की सीट वृद्धि हेतु संबंद्धता शुल्क, चिकित्सालय हेतु कार्यालयीन व चिकित्सकीय फर्नीचर एवं ई- आफिस संचालन हेतु नवीन कम्प्युटर, प्रिंटर आदि क्रय हेतु अनुमति प्रदान की गई।बैठक में समिति सदस्य सचिव व अधिष्ठाता डॉ. रमनेश मूर्ति, डॉ. लखन सिंह चिकित्सा अधीक्षक सिम्स, डॉ. भूपेन्द्र कश्यप, नोडल अधिकारी, सिम्स, डॉ. हेमलता ठाकुर, प्राध्यापक पी.एस.एम., , श्री एच.एस.चौहान, उपायुक्त(विकास) डॉ. स्मृति तिवारी, उपायुक्त, राजस्व, डॉ. शुभा गरेवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. मनोज गुप्ता, ख्याति प्राप्त चिकित्सक, श्री अनमोल, एस.डी.ओ. सी.जी.एम.एस.सी, श्री बी.बी.नेताम, कार्यपालन अभियंता, सी.एस.पी.डी.सी.एल. सिटी, श्री रूपेश कुमार, कार्यपालन अभियंता, पी.एच.ई.डी. बिलासपुर, श्रीमती इंदु बघेल, प्रशासकीय अधिकारी, सिम्स सम्मिलित हुये।
अधिष्ठाता,
छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान,बिलासपुर, छ.ग.

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!