एसईसीएल में सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

4 से 7 फरवरी के बीच बहतराई स्टेडियम के एस्ट्रो तरफ मैदान में खिताब के लिए भीड़ रही हैं 8 टीमें

1दशक के लंबे इंतज़ार के बाद एसईसीएल कर रहा है टूर्नामेंट की मेजबानी
Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के तत्वावधान में कोल इंडिया अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ स्व. श्री बी.आर. यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैदान, बहतराई, बिलासपुर में सम्पन्न हुआ। पूरे आयोजन में ऊर्जा, अनुशासन एवं खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।
यह प्रतियोगिता दिनांक 04 से 07 नवम्बर 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न अनुषंगी कंपनियों के मध्य रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन उपस्थित रहे।
इसके साथ ही श्री रोहताश्व बाजपेयी, अध्यक्ष, हॉकी बिलासपुर, श्रमसंघ प्रतिनिधियों में एसईसीएल कल्याण मण्डल के सम्मानित सदस्य श्री बजरंगी शाही, श्री राजेश शर्मा एवं श्री पी. चंद्रकांत की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही एसईसीएल मुख्यालय कल्याण मंडल समिति, जेसीसी सदस्य, क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य, समस्त काउंसिल एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सर्वप्रथम सभी टीमों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत कर अतिथियों को सलामी दी गई। इसके पश्चात निदेशक मंडल एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा गोल पोस्ट पर प्रतीकात्मक गोल कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया। अतिथियों द्वारा सभी टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उन्हें आगामी मैचों हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
अपने संबोधन में श्री बिरंची दास ने कहा, “खेल संगठन में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह प्रतियोगिता कोल इंडिया परिवार की खेल भावना और समन्वय का प्रतीक है।”
इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों द्वारा टूर्नामेंट का पहला गोल कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की की शुरुआत में अतिथियों का भंगरा नृत्य से जोरदार स्वागत किया गया साथ ही एसईसीएल कर्मियों द्वारा एक स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति भी दी गई। इसके साथ छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से वातावरण पूर्णतः उत्सवमय एवं भव्य बन गया।
इस प्रतियोगिता में कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियाँ — एसईसीएल, ईसीएल, एनसीएल, बीसीसीएल, सीसीएल, डब्ल्यूसीएल, एमसीएल तथा तेलंगाना स्थित सरकारी कोल कंपनी एससीसीएल — भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में खेले गए मुकाबलों में एसईसीएल ने ईसीएल को 8-0 से पराजित किया, एनसीएल ने बीसीसीएल को 4-1 से हराया, सीसीएल ने एससीसीएल को 3-1 से पराजित किया, एमसीएल ने डब्ल्यूसीएल को 1-0 से हराया, एसईसीएल ने बीसीसीएल को 6-0 से शिकस्त दी एवं अंतिम मैच में एनसीएल ने ईसीएल को 4-0 से पराजित किया।
जनसम्पर्क अधिकारी एसईसीएल बिलासपुर









