सीपत कालेज में छात्रावास की मांग विधानसभा में उठेगी’ विधायक लहरिया ने दिया आश्वासन : khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

लक्ष्य तय करो, पीछे मत देखो; सीपत के युवाओं को नई पहचान दिलाएगा यह मंच सीपत महाविद्यालय क्षेत्र को दे रहा नई दिशा : सरस्वती देवी अध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी

chief editor bilaspur chhattisgarh
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर । शासकीय शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत में शुक्रवार को आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह, उमंग और उपलब्धियों का भव्य संगम बन गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसने पूरे परिसर को ज्ञान और संस्कार की ज्योति से आलोकित कर दिया।
छात्र जीवन दोबारा नहीं मिलता, इसे पहचान और उद्देश्य के साथ जियो : दिलीप लहरिया
अपने ओजस्वी संबोधन में विधायक लहरिया ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र जीवन अमूल्य है। यह दोबारा नहीं मिलता। इस समय का सदुपयोग कर अपने माता पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करें। लक्ष्य तय करें, पीछे मुडक़र न देखें , अनुशासन और योजना के साथ आगे बढ़ेंगे तो मंजि़ल निश्चित मिलेगी। उन्होंने मंच पर प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि यही मंच आने वाले समय में उन्हें नई पहचान और नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
विधायक ने विद्यार्थियों द्वारा रखी गई पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की मांग को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया कि इसे वे विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है।
शिक्षा और संस्कार का संगम है सीपत महाविद्यालय : प्राचार्य डॉ. राजीव शंकर खेर
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव शंकर खेर ने स्वागत भाषण में संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाविद्यालय निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि समय समय पर कैरियर काउंसिलिंग कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं और खेलकूद प्रतियोगिताओं में कॉलेज के विद्यार्थियों ने जिला ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहचान बनाई है।
पूर्व छात्र वीरेंद्र सूर्या के नेतृत्व में बॉटनी एवं जूलॉजी विषय में स्नातकोत्तर (एमएससी) पाठ्यक्रम प्रारंभ करने तथा पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।
लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुति से सजा मंच
सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा को जीवंत कर दिया। पंथी, कर्मा, सुवा, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य के साथ कथक, राजस्थानी, गुजराती और पंजाबी नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुमधुर गीतों और रंगारंग परिधानों से सजा मंच तालियों की गूंज से गूंजता रहा।
विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष सरस्वती देवी जनपद सभापति मनोज खरे ने कहा कि यह मंच विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम है और सीपत महाविद्यालय क्षेत्र में शिक्षा को नई दिशा और पहचान दे रहा है। सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्र जीवन में शिक्षा ही राष्ट्र और प्रदेश के विकास की आधारशिला है। समारोह को जिला पंचायत प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सूर्या ने भी संबोधित किया लक्ष्य तय करो, पीछे मत देखो क्षेत्र के युवाओं को नई पहचान दिलाएगा यह मंच सीपत महाविद्यालय क्षेत्र को दे रहा नई दिशा कार्यक्रम में पत्रकार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और पूर्व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन रासेयो अधिकारी शत्रुहन घृतलहरे एवं छात्रा रश्मि ठाकुर ने किया।
सीपत में शिक्षा, संस्कृति और संकल्प का भव्य उत्सव
वार्षिकोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प था। विधायक दिलीप लहरिया के प्रेरक शब्दों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा भर दी। सीपत महाविद्यालय का यह भव्य आयोजन न केवल शिक्षा और संस्कृति का उत्सव बना, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को नई उड़ान का संदेश भी दे गया।








