जांजगीर/चांपा

अवैध नशीला कैप्सुल बिक्री करने वाले 02 आरोपी  पकड़े,आरोपी के विरूध्द धारा 21(सी),29 एन डी पी एस एक्ट के तहत के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल: khabar 36 Garh is news chhattisgarh

भारी मात्रा मे नशीली कैप्सूल रखने कि सूचना पर पुलिस की रेड कार्यवाही

Mohammad Nazir Hossain chief editor chhattisgarh

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ जांजगीर चांपा  : लगातार चल रहे अवैध नशीली दवाओं कैप्सूल पर जांजगीर सायबर टीम एवं चांपा पुलिस द्वारा अवैध रूप से नशीला कैप्सुल बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता हासिल हुई आरोपी के विरूध्द धारा 21(सी),29 एनडीपीएस एक्ट के तहत के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10.02.26 को मुखबिर सूचना मिला कि दो व्यक्ति काले रंग के पल्सर मोटर सायकल में कोरबा तरफ से कोसमंदा गांव की तरफ आ रहे है और अपने कब्जे मे भारी मात्रा मे नशीली कैप्सूल रखे है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया कोसमंदा रोड पहुचकर घेराबंदी किये जहां पल्सर मोटर सायकल मे दो लोग आते दिखे जिन्हे रूकवाकर पूछताछ किया गया जो अपना नाम रामकिशोर कश्यप एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम प्रदीप पटेल बताया जिनके कब्जे से कुल 469 स्ट्रीप में प्रत्येक स्ट्रीप में 08 नग कुल 3752 नग कैप्सूल कीमती 34813 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल क्र CG 11 BM 2797 एवं 02 नग मोबाईल व नगदी रकम 200 रू को जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण1. राम किशोर कश्यप पिता कन्हैया कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी कोसमंदा थाना चाम्पा
2. प्रदीप पटेल पिता ईश्वर प्रसाद पटेल उम्र 20 वर्ष साकिन बुदेली चैकी रजगामार जिला कोरबादोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का पाये जाने से थाना चांपा में अपराध क्रमांक 58/26 धारा 21(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट कायम कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, सायबर टीम से निरीक्षक सागर पाठक सायबर प्रभारी, ASI विवेक सिंह प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्र, आरक्षक माखन साहू रोहित कहरा तथा थाना चाम्पा से सउनि भुनेश्वर राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!