bilaspur

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व रंग पंचमी पर महिला मंडल का उत्सव khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh

राजपूत 1282 समाज ने रंग-गुलाल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया पर्व

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और रंग पंचमी के अवसर पर राजपूत क्षत्रिय महासभा रहटादह (पंजीयन क्रमांक 1282) बिलासपुर उपसमिति की महिला मंडल द्वारा 8 मार्च को बांधवापारा स्थित महाराणा प्रताप भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने होली के रंग-बिरंगे उपहारों के आदान-प्रदान के साथ गुलाल-अबीर लगाकर रंग पंचमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर होली गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में संरक्षक कल्पना क्षत्रिय, रमा देवी, अध्यक्ष वीना सिंह, सचिव ज्योति क्षत्रिय, केंद्रीय कोषाध्यक्ष अल्का सिंह सहित पुष्पा देवी, उषा देवी, कस्तूरी देवी, अर्चना देवी, अनसुइया देवी, विजय लक्ष्मी, श्रीमती चंचल, माधुरी, कावेरी क्षत्रिय, रानू क्षत्रिय, माधवी, श्रद्धा और दीप्ति सहित अन्य महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी पदाधिकारियों और महिला मंडल की सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी गईं।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!