नोवा पॉवर प्लांट दगोरी में हुवे हादसे के जिम्मेदार, प्लांट प्रबंधन पर FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने जिला कलेक्टर बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन: khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम दगोरी में संचालित नोवा पॉवर प्लांट में हाल ही में हुए गंभीर हादसे में कई मजदूर झुलस गए। इस घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है। मजदूरों की सुरक्षा में हुई लापरवाही को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कड़ा विरोध जताया है। नोवा प्लांट प्रबंधक की लापरवाही लगातार सामने आ रही है, हादसे में घायल हुवे मजदूरों ने भी कहा है कि सुरक्षा उपकरण के नाम पर उन्हें सिर्फ एक हेलमेट दिया गया था, जिस कारण से हादसे में उन्हें ज्यादा चोट आई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर नोवा पॉवर प्लांट प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। संगठन ने कहा कि प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह गंभीर हादसा हुआ है, जिससे कई मजदूर घायल हो गए। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला संयोजक अनिल कुमार पाली ने मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जांच में दोषी पाए जाने पर प्लांट प्रबंधन एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए। साथ ही हादसे में झुलसे मजदूरों को उचित उपचार और पर्याप्त मुआवजा देने की भी मांग प्रशासन से की गई है। संगठन के शहर अध्यक्ष भुनेश्वर रजक ने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा आगे उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। इससे पहले भी प्लांट में सुरक्षा की मांग को लेकर प्लांट के मजदूरों ने प्लांट प्रबंधन से मांग की थी परंतु मांग को पूरा नही किया गया और सुरक्षा की मांग करने वाले मजदूरों को काम से निकाल दिया गया।









