बिलासपुर

प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू 9 अगस्त को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे

Mohammad Nazir Husain chif editor
khabar 36 ghar news in


*प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जिले के एक दिवसीय प्रवास पर*

*विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल*

*अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं की प्रगति की करेंगे समीक्षा


बिलासपुर, 08 अगस्त 2023/लोक निर्माण, गृह, पर्यटन एवं कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू 9 अगस्त को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री साहू सड़क मार्ग से सुबह 10 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11ः30 बजे झूलेलाल मंगलम, तिफरा पहुंचेंगे और थोक फल-सब्जी मण्डी का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12ः40 बजे विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शासकीय पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास जरहाभाठा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्री श्री साहू दोपहर 2ः20 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक के पश्चात् मंत्री श्री साहू शाम 4ः20 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। गृह मंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज तिफरा एवं जरहाभाठा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान बिलासपुर मंडी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र शुक्ला, नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

हमारे “ख़बर 36 गढ़ न्यूज़” पोर्टल के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े इस लिंक पर* https://khabar36garh.in/?p=4276
______________________________
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए लिंक को टच करें..* https://khabar36garh.in/?p=4276। ★
______________________________
समाचार व विज्ञापन एवं संवाददाता के लिए संपर्क करें 9754493341

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!