CCF उड़ान दस्ता एवं डीएफओ उड़न दस्ता की संयुक्त कार्यवाही ,वाहन सहित लकड़ी जप्त: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

प्रतिबंधित कहुआ लकड़ी का गोला भरा हुआ पाया गया! अवैध वनोपज परिवहन करने पर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ट्रक को जप्त किया गया!

Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: वन मंडल विभाग बिलासपुर ने कहुआ (अर्जुन) प्रतिबंधित लकड़ी का परिवहन रात को बिना वैद्य कागजात किया जा रहा था श्रीमान मुख्य वन संरक्षक श्री मनोज पांडे को रात 9 बजे मुखबिर से सूचना मिला कि अकलतरा से कहुआ लकड़ी लेकर ट्रक क्रमांक सीजी 04 PD 1258 रायपुर की ओर जा रहा है

जिस पर श्रीमान मुख्य वन संरक्षक महोदय ने वृत्त उड़न दस्ता एवं वन मंडल उड़न्दस्ता को निर्देश दिया
रात 9 बजे मुखबिर की सूचना पर दर्री घाट से पेंड्रीडीह तक गस्त कर ट्रक नम्बर को देखा गया
रात 10. बजे पेंड्रीडीह में ट्रक को देखकर रोक कर पूछताछ कर तलाशी लिया जिसमें प्रतिबंधित कहुआ लकड़ी का गोला भरा हुआ पाया गया! अवैध वनोपज परिवहन करने पर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ट्रक को जप्त किया गया!
भारतीय वन अधिनिय 1927 / छत्तीसगढ़ वन व्यापार अधिनियम की धारा 5,15 एवं छत्तीसगढ़ वन अधिवहन नियम 2001 के तहत कारवाही कर वाहन को वन मण्डल कार्यालय लाकर कार्यवाही पूर्ण कर जप्त लड़की
कहुआ 76 नाग
नीम 2 नाग
गंधर्व 2 नाग
लगभग 5 घन मीटर लकड़ी की कीमत 2लाख वाहन की कीमत 5 लाख
अधिकारी के निर्देश पर कोटा सेल डिपो भेजा गया

कार्यवाही मे शामिल रहे
CCF उड़ान दस्ता प्रभारी राम बनवास खैरवार , सहायक अब्दुल हफ़िज़ खान , सहायक रवि शंकर दादोरिया एवं डीएफओ उड़नदस्ता प्रभारी श्री शिव कुमार नाग , सहायक श्री संगीता तिर्की ,सहायक श्री लोकमानी त्रिपाठी इस पूरे कार्रवाई में बेलतारा परिक्षेत्र सहायक वेद प्रकाश शर्मा का विशेष सहयोग रहा









