bilaspur

बेकाबू ट्रेलर बना मौत का कारण : बाइक सवार की  मौत, साथी गंभीर; सीपत बिलासपुर मार्ग चार घंटे  जाम khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh


ओवरटेक की लापरवाही पड़ी भारी , मटियारी के पास सुबह हादसा , मुआवजे के बाद खुला मार्ग




Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर :– सीपत थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। ग्राम मटियारी के पास गुरुवार सुबह करीब 9 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नरगोड़ा निवासी अशोक सूर्यवंशी (40 वर्ष) पिता स्व. दिलहरण सूर्यवंशी और नरेंद्र बर्मन (25 वर्ष) पिता छोटेलाल बर्मन बाइक (क्रमांक CG 10 AL 0594) से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर (क्रमांक CG10BH6397) के चालक ने तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सहित ट्रेलर के नीचे आ गए। हादसे में अशोक सूर्यवंशी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नरेंद्र बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे लोग , 4 घंटे तक रहा जाम

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने तुरंत सड़क पर चक्काजाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते सीपत बिलासपुर मार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

मुआवजे के आश्वासन के बाद खुला जाम

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। गाड़ी मालिक की ओर से डेढ़ लाख रुपए देने की सहमति बनी, वहीं तहसीलदार समर्थ थवाईत ने तत्काल 25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।

लगातार हादसों से दहशत में लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार हादसों का कारण बन रही है। बिना नियमों का पालन किए दौड़ते ट्रेलर और अन्य भारी वाहन राहगीरों के लिए जानलेवा बनते जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!