बिलासपुर संभाग के निजी विद्यालय संघ ने शिक्षा के अधिकार कानून के तहत दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने एवं नर्सरी से प्रवेश देने शिक्षा मंत्री से की मांग khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देशित करें की इस वर्ष से इतनी ही राशि निजी स्कूलों को दी जाये: मोहन गुप्ता अध्यक्ष
Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर ,,,,,, प्राइवेट स्कूल संघ ने शिक्षा के अधिकार कानून में निजी स्कूलों को दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि का निर्धारण शासकीय विद्यालय में प्रति विद्यार्थी होने वाले व्यय जितनी राशि देने की मांग शिक्षा मंत्री से की है l बताया गया कि वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग का व्यय प्रति विद्यार्थी 22,000 /- से भी ज्यादा है .l इसलिए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के नाम से निजी विद्यालय संघ ने आवेदन पत्र पोस्ट ऑफिस के माध्यम से प्रेषित की है l बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष मोहन गुप्ता कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देशित करें की इस वर्ष से इतनी ही राशि निजी स्कूलों को दी जाये l शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत नर्सरी कक्षा में प्रवेश चाहने वाले बहुत से पालक हमारे विद्यालयों में पहुंच रहे हैं जिनका नर्सरी कक्षा में प्रवेश, एंट्री क्लास बदल देने के कारण (कक्षा पहली कर देने के कारण)बाधित हो गया है। शिक्षा के अधिकार कानून के अंतर्गत प्रवेश पुनः कक्षा नर्सरी से दिया जाए देने की मांग शामिल है।








