bilaspur

सुशासन तिहार 2026: 73 शिविरों से गांव-शहर में पहुंचेगा प्रशासन, कलेक्टर ने की अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

सुशासन तिहार शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 4 मई को सोंठी, 5 मई को बिटकुली, 6 मई को उच्चभट्ठी , 7 मई को सीपत ग्रामीण उठाएंगे शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 24 अप्रैल 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु 1 मई से 10 जून 2026 तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तिथि-वार शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के अंतर्गत जिलेभर में कुल 73 शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगरीय निकाय क्षेत्रों में 24, नगर पंचायत क्षेत्रों में 18 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 31 शिविर शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान का उद्देश्य शासन की सेवाओं को आमजन तक उनके द्वार तक पहुंचाना एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। कलेक्टर के निर्देशन में यह अभियान जिलेभर में चरणबद्ध तरीके से संचालित होगा, जिसमें सभी विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
*निगम में आयोजित वार्डवार शिविर**
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम क्षेत्रों में 1 मई को वार्ड 1 एवं 2, 4 मई सोमवार को वार्ड 5, 6, 7 एवं 8, 5 मई को वार्ड 15, 16 एवं 17, 6 मई को वार्ड 23,और 24 30, 7 मई को वार्ड 30, 35 एवं 36, 8 मई को वार्ड 38, 39एवं 39, 11 मई सोमवार को वार्ड 47 , 48, 51, एवं 52, 12 मई को वार्ड 59, 60, 61 एवं 62, 13 मई को वार्ड 03, 04, 14 मई को वार्ड 09, 15 मई को वार्ड 19, 20 एवं 21, 18 मई को वार्ड 25 एवं 26, 19 मई को वार्ड 31, 32, एवं 40, 20 मई को वार्ड 42, एवं 43, 21 मई को वार्ड 49 एवं 50, 53, 54, एवं 55, 22 मई शुक्रवार को वार्ड 63, 64, 65, 66, 25 मई को वार्ड 13, 14, 26 मई को वार्ड क्रमांक 10, 11, एवं 12, 28 मई को वार्ड 18, 22, 2 जून मंगलवार को वार्ड 27, 28 एवं 29, 3 जून को वार्ड 33, 34 एवं 37, 4 जून को वार्ड 44, 45, 46, 69 एवं 70, 5 जून शुक्रवार को वार्ड 56, 57 एवं 58, 8 जून को वार्ड 67 एवं 68 में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार नगर पंचायतों में भी वार्डवार शिविर आयोजित किये जाएंगे।
*ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतवार शिविर**
इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम अनुसार 1 मई को ग्राम पंचायत हरदीकला, 2 मई को ग्राम पंचायत रानीडेरा, 4 मई को सोंठी, 5 मई को बिटकुली, 6 मई को उच्चभट्ठी , 7 मई को सीपत, तथा 8 मई को तखतपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयपुर, 9 मई को कोटा ब्लाॅक के बानाबेल में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 11 मई को बिल्हा ब्लाॅक के  खम्हारडीह,  13 मई को मस्तुरी ब्लाॅक के पंधी, 14 मई को हरदी, 15 मई को पोंड़ी मोंहदा, 16 मई को नेवसा, एवं 18 मई को मस्तुरी ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। 20 मई को मोछ, 21 मई को मिट्ठुनवागांव, 22 मई को हिर्री, 23 मई को भटचैरा, 25 मई को सकर्रा, 28 मई को कोटा ब्लाॅक के रानीगांव, 29 मई को गोढ़ी, 30 मई को परसोड़ी, 01 जून को गनियारी 03 जून को मनपहरी, 04 जून को गोंदईया, 05 जून को केंवटाडी टांगर, 06 जून को भरारी, 08 जून को बिल्हा के नगोई एवं कोटा ब्लाॅक के पिपरतराई, 09 जून को बूढ़ीखार, 10जून को तखतपुर ब्लाॅक के बोड़सरा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
*शिविरों में मिलेगी सभी प्रमुख सेवाएं एक ही स्थान पर**
इन शिविरों में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वास्थ्य सेवाएं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्राप्त आवेदनों का यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा है कि “सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की सेवाओं को आमजन तक उनके द्वार तक पहुंचाना है। उन्होने निर्देश दिये है कि सभी अधिकारी शिविरों में पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहें और अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने निकटतम शिविर स्थल में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में शिविरों का लाभ उठाएं और शासन की योजनाओं से जुड़कर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!