वनांचल क्षेत्र में सब्र का बांध टूटा सुशासन तिहार पर ग्रामीण करेंगे विरोध प्रदर्शन: khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर : वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों मुलभुत सुविधाओं को लेकर जनपद प्रतिनिधि देव सिंह पोर्ते के नेतृत्व में आज ग्राम सोंठी, जेवरा नवापारा, कनई खोधरा में लोगो से मिल कर आगामी 4 मई सुशासन तिहार पर विरोध जताया और कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं पर नजर अंदाज कर रहे है, पिछले दो माह से ऊपर हो गए है, रोड के नवनिर्माण के लिए 17 फरवरी को खम्हारिया में महाधरणा प्रदर्शन (चक्का जाम )जनपद सदस्य लक्ष्मीन बाई पोर्ते के नेतृत्व में किए, आधिकारियों द्वारा एक माह की अवधि दिया था काम जारी करने के लिए, अभी तक रोड की स्थिति अत्यंत दयनीय जजर्र हो चुका है 5 या 8 मिनट का सफर 30 मिनट में तय होता है। दूसरा हाय स्कूल जेवरा नवापारा में जो अवैध कब्जा है उसका भी निराकरण नहीं हुआ है, ऐसे दो तीन मुख्य आवश्यकता है इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है,
यह सुशासन तिहार केवल कागजी रहा गया ही वास्तव में हमारे वनांचल क्षेत्र में “विकास की मम्मी प्रगति रास्ते में खो गई है”इस पर हम सभी लोगों को मिलकर एक साथ शांतिपूर्ण रूप से सुशासन तिहार का विरोध करेंगे, अंततः आप सभी क्षेत्रीय लोगों की सहयोग की आवश्यकता है अधिक से अधिक जनसंख्या में उपस्थित होगे हमें सहयोग करेंगे।









