bilaspur

तारबहार वार्ड 29 में चुनाव प्रचार के लिए देवेंद्र यादव ने किया मेगा रोड शो,कांग्रेस का गढ़ बचाने वार्ड में कांग्रेस मजबूती के साथ उतरेगी khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh



वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर तारबाहर उपचुनाव में मतदान 1 जून को होना है, मैदान में कांग्रेस और भाजपा मुख्य रूप से आमने सामने है।




Mohmmad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवम भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव, शहर एवम ग्रामीण जिला अध्यक्ष व शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण 23 मई की शाम को तारबहार वार्ड क्रमांक 29 पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शेख मोहम्मद आजम के समर्थन में विशाल जनसंपर्क रैली निकालकर जनता से आशीर्वाद प्राप्त किया। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर में आयोजित इस जनसंपर्क अभियान के दौरान देवेंद्र यादव ने कहा कि तारबहार क्षेत्र हमेशा से कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है। चाहे लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव हो या नगर निगम चुनाव — यहां की जनता ने सदैव कांग्रेस पर विश्वास जताया है।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय शेख गफ्फार एवं स्वर्गीय शेख असलम के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय शेख गफ्फार ने पूरे जीवन कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। पूरा तारबहार उनका परिवार रहा है और उन्होंने तारबहार क्षेत्र को कांग्रेसमय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
श्री देवेंद्र यादव जी की रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह कांग्रेसमय नजर आया।
जिला अध्यक्ष शहर सिद्धांशु मिश्रा द्वारा गठित की गई 31 सदस्य जंबो चुनाव संचालन समिति भी मैदान में उतर चुकी है जिसकी 23 मई को सुबह विशेष बैठक कांग्रेस भवन में आयोजित हुई जिसमे आगामी चुनाव की रूप रेखा तै की गई।
कांग्रेस नेताओं ने संकल्प लिया कि स्वर्गीय शेख गफ्फार जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी शेख मोहम्मद आजम को उपचुनाव में प्रचंड मतों से विजयी बनाया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!