sipat NTPC

नयनतारा शर्मा महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत: khabar 36 Garh is news sipat bilaspur chhattisgarh

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत पंधी: । नयनतारा शर्मा महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं महाविद्यालयीन व्यवस्था से परिचित कराने हेतु इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। दीप प्रज्वलन डायरेक्टर श्री प्रांजलधर शर्मा, प्राचार्य श्रीमती सुलक्षणा वासनिक एवं सहप्राचार्य डॉ. शशिकांत शुक्ला द्वारा किया गया।

नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, विभिन्न गतिविधियों एवं अध्ययन-अध्यापन की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP-2020) के प्रमुख प्रावधानों, कौशल विकास, विषय चयन एवं उच्च शिक्षा के अवसरों के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकगण एवं महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय द्वारा 31 अगस्त तक प्रवेश पाने के लिए पोर्टल खोल दिया है,अपेक्षित छात्राएं अभी भी प्रवेश लेने पहुंच ही रहे हैं l

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!