sipat NTPC

चंगोरी में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण यज्ञ कल से प्रारंभ” khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh



ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत :–  चंगोरी अकलतरा में स्व. श्रीमती शकुन्तला गुरुद्वान (उस्तुमहीन गौटीन) की वार्षिक श्राद्ध स्मृति के अवसर पर संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन आज 29 सितंबर से किया जा रहा है। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में कथा व्यास संतोषी नंदन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का संगीतमय रसपान कराएंगे। आयोजन को लेकर गुरुद्वान परिवार द्वारा तैयारियां पूरी की जा रही हैं। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। वहीं श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक नित्य पूजन किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म, सदाचार और श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक संदेशों का वर्णन किया जाएगा। संगीतमय कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर आसपास के श्रद्धालुओं में भी उत्साह है। गुरुद्वान परिवार ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। परिवार के सदस्य आयोजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। आयोजन में पं. उमाशंकर गुरुद्वान, श्रीमती उषाकिरण पाण्डेय, राजेश गुरुद्वान, श्रीमती अनिता गुरुद्वान, धनेश गुरुद्वान, श्रीमती हेमलता गुरुद्वान, रमेश गुरुद्वान, श्रीमती मिथलेश गुरुद्वान, नरेश गुरुद्वान, श्रीमती निशा गुरुद्वान, ब्रतेश गुरुद्वान, श्रीमती कल्पना गुरुद्वान सहित समस्त गुरुद्वान परिवार चंगोरी अकलतरा की सहभागिता रहेगी।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!