शिक्षक पालकों की बैठक : हाई स्कूल के शिक्षक मिडिल व प्राइमरी एवं मिडिल व प्राइमरी के शिक्षक हाई स्कूल मे अध्यापन कार्य कराएंगे ,कम शिक्षकों की समस्या होंगी दूर: khabar 36 Garh is news Raipur


Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ कुकदा/ बिलासपुर : बिलासपुर जिले में लगातार शिक्षकों की कमी से छात्र छात्राओं व पालक परेशान है जिसको लेकर आज 4 जुलाई 2026 को हाई स्कूल कुकदा मे मेघा पालक बैठक का आयोजन किया गया बैठक मे शिक्षक की कमी पर चर्चा की गई पालको द्वारा सुझाव दिया गया की हाई स्कूल के शिक्षक मिडिल व प्राइमरी व मिडिल व प्राइमरी के शिक्षक हाई स्कूल मे अध्यापन कार्य कराएँगे तो शिक्षकों की कमी की समस्या कुछ हद तक हल की जा सकती है साथ ही बच्चों को नियमित शाला भेजने के लिए संकल्प लिया गया|शिक्षकों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए कहा गया |पंचायत द्वारा शौचालय पानी व मैदान समतलीकरण कार्य जल्द पूर्ण करने का संकल्प लिया गया |इस अवसर पर जीतेन्द्र नेताम सरपंच,वीरेंद्र लैहर्षण विधायक प्रतिनिधि,राम स्वरुप लैहर्षण, विनोद यादव, यार मोहम्मद, राकेश लैहर्षण, राजकुमार यादव, रियाज अली,श्रीमती भुनेश्वरी पांडेल, शैक्षिक समन्वयक बसंत जायसवाल, प्राचार्य सुश्री सावित्री यादव, सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या मे पालक उपस्थित रहे |










