नए इंतेजामिया कमेटी ने कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक एवं विधायक बेलतरा विधायक मस्तूरी से की सौजन्य भेंट,उर्स से सीपत बलौदा मार्ग के निर्माण की मांग

Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: वक्फ बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवनियुक्त इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आज जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,,मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया जी से सौजन्य भेंट कर आगामी उर्स के पूर्व जर्जर हो चुकी सीपत रोड की शीघ्र मरम्मत एवं निर्माण कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में इंतजामिया कमेटी के चैयरमैन हाजी इकबाल हक, खजांची फैजान अहमद, सदस्य मुशर्रफ खान, एजाज खान, शाहनवाज़ मेमन, मौलाना वहाब अशरफी, अब्दुल गफार, हाजी अनवारुल हक, हाजी अब्दुल करीम एवं इंसान अली सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को अवगत कराया कि दरगाह में आयोजित होने वाले वार्षिक उर्स में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद एवं जायरीन पहुंचते हैं। वर्तमान में सीपत रोड अत्यंत जर्जर स्थिति में है, जिससे आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में उर्स से पूर्व सड़क की मरम्मत एवं आवश्यक निर्माण कार्य कराया जाना अत्यंत आवश्यक है।
जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं विधायक श्री दिलीप लहरिया जी ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने तथा यथाशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
नई इंतजामिया कमेटी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उर्स के पूर्व सड़क का कार्य पूर्ण होगा, जिससे हजारों श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।









