sipat NTPC

छात्रों को पढ़ाई में ध्यान कड़ी मेहनत कर अपनी भविष्य उज्जवल बनाए: खगेस्वरी भारती सरपंच: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh



सायकिल मिलने पर छात्रों के चेहरे पर खिली मुस्कान



Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर सीपत : शासकीय हाईस्कूल उड़ागी में आज दिनांक 13.07.26 दिन सोमवार को प्रवेश उत्सव एवं निःशुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा में माल्याअर्पण, श्री फल, गुलाल से की गई। तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत किया गया। कु. परमेश्वरी अहीर कक्षा 10 वीं के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। फिर अतिथियों के लिए स्वागत गीत कु.चंचल सूर्यवंशी कक्षा 10 वीं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। उसके बाद अतिथियों ने उद्बोधन दिया जिसमें क्रमशः विशिष्ट अतिथि श्री बलदाऊ प्रसाद यादव जी ने सरस्वती सायकल की महत्व एवं पढ़ाई पर छात्र – छात्रों ध्यान देने की बात रखी। वरकरे सर जी रोजाना पढ़ाई करने की सलाह दी। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति खगेश्वरी भारती सरपंच ने सभी छात्र – छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने एवं कड़ी मेहनत करने की बात कही। अतिथियों के द्वारा प्रवेश उत्सव में नवप्रवेश छात्रों को पुस्तक वितरण किया गया। साथ ही सायकल वितरण किया गया। छात्रों के चेहरे पर नई सायकल पाने पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। वे काफी खुश लग रहे थे।जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमति खगेश्वरी भारती, ( सरपंच ग्रा. पं. उड़ागी) विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बलदाऊ प्रसाद यादव जी ( SMDC) अध्यक्ष शास. हाईस्कूल उड़ागी, श्रीमति अनीता मरावी जी ( उपसरपंच ग्रा.पं. उड़ागी) श्रीमति आरती अहीर जी ( पंच) श्रीमति सोनी पटेल जी ( पंच) श्री रमेश अहीर जी, श्री बुधवार सिंह गोंड जी, श्री भगवान चरण खरे जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वरकरे सर जी (CAC) उड़ागी संकुल ने किया। शाला स्टॉफ से श्रीमति सकुन साहू मैडम जी, रोहित कुमार पाटनवार,विकास साहू सर जी, बसंत कुमार कुर्रे सर जी, मंच संचालन मेरावी सर जी ने किया। उक्त कार्यक्रम में सभी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रकट कुर्रे सर जी के द्वारा की गई।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!