पांच वर्षो से सीपत बलौदा जर्जर सड़क गड्ढा तालाब में तब्दील, तत्काल मरम्मत नवीनीकरण की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी: khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh




Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी मस्तूरी द्वारा आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मस्तूरी को ज्ञापन सौंपकर मस्तूरी तहसील अंतर्गत सीपत नवाडीह चौक से बलौदा तक लोक निर्माण विभाग (PWD) की अत्यंत जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत कार्य किया जाएं, तालाबो में तब्दील गड्ढों की भराई तथा आवश्यकता अनुसार सड़क के नवीनीकरण की मांग की गई।

ज्ञापन के अनुसार बताया गया है कि उक्त सड़क वर्षो से खराब स्थिति में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई डामर परत, टूटे हुए किनारे तथा बरसात के दौरान जलभराव के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों ग्रामीण, किसान, मजदूर, छात्र-छात्राएं, कर्मचारी, एम्बुलेंस, स्कूल वाहन एवं अन्य यात्री आवागमन करते हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पार्टी ने मांग की है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तत्काल स्थल का निरीक्षण कर तकनीकी जांच कराएं तथा सड़क की मरम्मत, गड्ढों की भराई और आवश्यकता होने पर संपूर्ण सड़क का नवीनीकरण शीघ्र कराया जाए, ताकि आम जनता को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क सुधार का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो जनता के हित में संवैधानिक अधिकारों के तहत धरना, प्रदर्शन, चक्काजाम एवं चरणबद्ध जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी।









