सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ने बच्चो को बांटे शैक्षणिक सामग्रियां: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh



Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर सीपत: बच्चो को शैक्षिक वातावरण के साथ ही भौतिक संसाधनों के उद्देश्य से सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल बिलासपुर के प्रमुख रेखा आहूजा और सतराम जेठमलानी के द्वारा बच्चो के शैक्षिक विकास में बेहतर कार्य करने की दिशा में शासकीय प्राथमिक और पूर्व मा शाला ठरकपुर संकुल पोड़ी विकासखंड मस्तुरी में शैक्षिक सामग्री वितरण पूर्व सेवा एक नई पहल के सदस्य सिम्मी अरोड़ा, सरिता लालवानी, रजनी मलघानी, प्रिया कुमारी, मनीष, संतोष, चंद्रभूषण कश्यप संकुल प्राचार्य पोड़ी माला पाल, संकुल शैक्षिक समन्वयक रामबाबू कर्ष, वरिष्ठ व्याख्याता गायत्री कौशिक एसएमसी अध्यक्ष नीता चंद्राकर शिक्षक चरण दास महंत के गरिमामय उपस्थिति में उपस्थित सभी अतिथियों को बुके और टीका वंदन करते हुए स्वागत किया गया| तत्पश्चात प्रधान पाठक रामगोपाल जायसवाल ने विद्यालय का प्रतिवेदन वाचन करते हुए विद्यालय संरचना की जानकारी देते हुए अतिथियों रजनी मलघानी ने सेवा एक पहल के कार्यो को बच्चो के प्रति समर्पित होकर कार्य करते हुए विद्यालय विकास में योगदान की एक बेहतर कड़ी बताया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य पाल मेम और सरपंच कश्यप ने बच्चो को लगन नियमित शिक्षण कार्य करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करने की बात कही तत्पश्चात उपस्थित संस्था के सदस्यों और अतिथियों ने 60 बच्चो को बैग, चप्पल, खिलौने, कपड़े, रेनकोट और फल टॉफी को प्राथमिक एवम पूर्व मा के बच्चो को वितरित किया गया| इस सामग्री सहयोग में मुख्य रूप से स्कूल बैग राजेश ( संजय बैग हाउस बिलासपुर) और कमलजीत कौर, बच्चों के लिए चरण पादुका इंदर गुरवानी, खिलौने और झूले डिवाइन ग्रुप, सुनील आडवाणी, सुनील तोलानी, राम केडीया, अनिल सलूजा, राजेश, दीपिका और मुकेश के द्वारा किया गया।तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियो को स्मृति चिन्ह भेंट करके आतिथ्य सम्मान किया गया |कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शिवनाथ यादव ने किया और आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक रामगोपाल जायसवाल ने किया|शिव शंकर टेकाम,वंदना वर्मा, शिवनाथ यादव, तरुण जायसवाल, चरण दास महंत पालक शिक्षक छात्र छात्राएं उपस्थित थे|








