sipat NTPC

ग्राम कौड़ियां में मिला युवक की लाश गले पर चोट व निशान से क्षेत्र में फैली सनसनी: khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

28 वर्षीय युवक चंद्रप्रकाश पटेल का शव उसके ही घर के पीछे स्थित बाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका संदिग्ध युवती से पुलिस कर रही पूछताछ

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत: सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया में बुधवार शाम 28 वर्षीय युवक चंद्रप्रकाश पटेल का शव उसके ही घर के पीछे स्थित बाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव के गले पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं मृतक के एक युवती से प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस इस एंगल को भी जांच में शामिल कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक चंद्रप्रकाश पटेल (28), पिता स्व. नानदाऊ पटेल, निवासी पटेलपारा ग्राम कौड़िया था। वह खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार को चंद्रप्रकाश की मां और पत्नी खेत गए हुए थे। शाम करीब 4 बजे दोनों जब वापस घर लौटे तो चंद्रप्रकाश घर के पीछे स्थित बाड़ी में जमीन पर पड़ा मिला। पास जाकर देखने पर वह मृत अवस्था में था। उसके गले पर चोट के निशान भी नजर आए।
घटना की जानकारी तत्काल सीपत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की, वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

मामला प्रेम संबंध की बात आई सामने…..

प्रारंभिक जांच में चंद्रप्रकाश के निजी जीवन से जुड़े कई पहलू सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार चंद्रप्रकाश की पहले शादी हुई थी, लेकिन करीब चार महीने बाद वह पहली पत्नी से अलग हो गया था। इसके बाद उसने दूसरी महिला के साथ रहना शुरू किया, जिससे चार बच्चे होने की जानकारी सामने आई है।
इसी बीच चंद्रप्रकाश के पड़ोसी गांव दर्राभाठा की एक युवती से प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर उक्त युवती चंद्रप्रकाश से मिलने आई थी। इसके कुछ घंटे बाद शाम को चंद्रप्रकाश का शव उसके घर के पीछे बाड़ी में मिला। इसी घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने भी युवती पर संदेह जताते हुए उसकी भूमिका की जांच की मांग की है।

संदिग्ध युवती से पूछताछ, हर पहलू खंगाल रही पुलिस….

पुलिस ने मामले में संबंधित युवती से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चंद्रप्रकाश की मौत से पहले वह किन लोगों के संपर्क में था और आखिरी बार उसके साथ कौन मौजूद था। घटनास्थल से मिले साक्ष्य, परिजनों और आसपास के लोगों के बयान तथा मोबाइल से जुड़े तथ्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है। सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!