नयनतारा शर्मा कॉलेज में व्याख्यान शृंखला के तृतीय दिवस पर विद्यार्थियों को मिला प्रशासनिक मार्गदर्शन: khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर। नयनतारा शर्मा कॉलेज में आयोजित व्याख्यान शृंखला के तृतीय दिवस पर श्रीमती कीर्ति तिवारी, सेवानिवृत्त जनरल मैनेजर (सिविल), SECL, बिलासपुर मुख्यालय ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बड़े सार्वजनिक उपक्रमों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली, अकादमिक ज्ञान के व्यावहारिक उपयोग, संस्थागत प्रबंधन एवं करियर निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और निरंतर सीखने के महत्व से अवगत कराते हुए भविष्य के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की व्याख्यान शृंखला का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुभवी विशेषज्ञों से जोड़कर व्यावहारिक ज्ञान एवं करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करना है।
कार्यक्रम में डायरेक्टर एवं चेयरमैन श्री प्रांजल धर शर्मा, जॉइंट डायरेक्टर डॉ. नमिता द्विवेदी, प्राचार्य डॉ. सुलक्षना वास्निक, उपप्राचार्य डॉ. शशिकांत शुक्ला, समस्त स्टाफ एवं अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
