बिलासपुर

कांग्रेस नेता अशोक राजवाल ने सुरता दिवस समारोह भोथीडीह में कहा गौरवान्वित करने वाला इतिहास है भक्त गुहा व वीरांगना माता बिलासा देवी जी का।

Byमोहम्मद नज़ीर हुसैन बिलासपुर

मस्तूरी-:- गुहा निषाद व वीरांगना माता बिलासा देवी “सुरता दिवस” मस्तूरी विधानसभा के ग्राम भोथीडीह लावर में समस्त केवट समाज द्वारा बिलासा सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ गुहा निषाद जयंती एवं वीरांगना माता बिलासा देवी जयंती समारोह जिसके मुख्य अतिथि अरपा विकास समिति के उपाध्यक्ष श्री अभय नारायण राय जी, जनपद पंचायत मस्तूरी के उपाध्यक्ष श्री नीतेश सिंह ठाकुर जी की अध्यक्षता में तथा श्री महेश दुबे जी सदस्य अरपा विकास प्राधिकरण एवं सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस नेता श्री कांग्रेस नेता श्री अशोक राजवाल जी, युवा कांग्रेस नेता गौरव दुबे जी,कांग्रेस नेता श्री अरविंद लहरिया जी श्री युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुनील पटेल जी, मिडिया प्रभारी अभिषेक साहू जी विशिष्ट अतिथि रहे। समाज के अध्यक्ष श्री हरप्रसाद कैवर्त जी सरपंच श्रीमती राजकुमारी पटेल जी महेंद्र महिलांगे जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।‌युवा नेता चंदन कैवर्त द्वारा मंच संचालन करते हुए समाज की सैकड़ों महिलाओं द्वारा गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में नशा बंदी को लेकर चलाए जा रहे अभियान की सभी ने सराहना की महिलाओं के सक्रियता का परिणाम गांव में दिखाई देने लगा है दूषित वातावरण में रहने वाले नौजवान आज नशे से दूर स्वच्छ वातावरण में लिप्त होकर सामाजिक कार्यों में लगे है जिसका पूरा श्रेय इस क्षेत्र की मातृशक्ति को जाता है अतिथियों ने भी इन मात्र शक्तियों का सम्मान कर उनके कार्यों में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने हेतु संकल्पित होकर साथ देने का वचन दिया


कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का गांव के प्रवेश द्वार पर भव्य स्वागत किया गया फूल माला आतिशबाजी ढोल बाजों के साथ सभा स्थल पर समीप ठाकुर देव एवं महामाया मंदिर मैं अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना की गई तथा कार्यक्रम स्थल पहुंचकर गुहा निषाद जी एवं वीरांगना बिलासा देवी के तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित किया तत्पश्चात जनपद पंचायत मस्तूरी के उपाध्यक्ष श्री नीतेश सिंह ठाकुर जी द्वारा पदार्थ की गई राशि से निर्मित सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन किया गया अतिथियों के सम्मान में बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं छत्तीसगढ़ी लोक कला संस्कृति के नित्य प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम का सफल संचालन चंदन कैवर्त जी ने किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम के पूर्व गुहा निषाद जयंती पर बेहद सुंदर ढंग से सजाए गए नाव पर भगवान श्री राम लखन जानकी के साथ श्री गुहा निषाद जी खूबसूरत झांकियां निकाली गई!!

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!