sipat NTPC

बाल भारती पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में ‘युद्ध एवं शांति’ का सशक्त संदेश: khabar 36 Garh is news sipat ntpc bilaspur chhattisgarh

विद्यार्थियों की उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने अपनी प्रतिभा, कला-कौशल और शानदार मंचीय प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया:विजय शंकर दूबे (परियोजना प्रमुख, एनटीपीसीMohammad Nazir Hossain chief editorख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत। बाल भारती पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी सीपत में 3 नवंबर 2026 को ‘युद्ध एवं शांति’ विषय पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से युद्ध की विभीषिका, मानवीय संवेदनाओं और शांति के महत्व को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय शंकर दूबे (परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सीपत), कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं रेखा शर्मा (सचिव एवं प्रबंधक, बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत), रेणु दूबे (अध्यक्षा, संगवारी महिला समिति) एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।इस अवसर पर सुरोजीत सिन्हा (महाप्रबंधक, संचालन एवं अनुरक्षण), अशोक सरकार (महाप्रबंधक, संचालन एवं ईंधन प्रबंधन), विकास खरे (महाप्रबंधक, अभियांत्रिकी), लिंगम वेंकट रेड्डी (महाप्रबंधक, अनुरक्षण), डॉ. बंकिम समद्दर (महाप्रबंधक, परियोजना निर्माण) तथा प्रवीण रंजन भारती (वरिष्ठ प्रबंधक, मानव संसाधन विभाग—राजभाषा) की गरिमामयी उपस्थिति रही।कक्षा पहली से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, योग, नाट्य एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ‘युद्ध एवं शांति’ की थीम को जीवंत रूप प्रदान किया। मंच संचालन प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित रहा। प्रस्तुतियों के बीच विषयानुकूल संवाद और सटीक उद्घोषणा ने कार्यक्रम को रोचक बनाए रखा। दशावतार की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की वार्षिक ई-पत्रिका ‘सागरिका’ का भी लोकार्पण किया गया। स्क्रीन पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन कर अतिथियों एवं दर्शकों ने पत्रिका का डिजिटल अवलोकन किया।विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए प्राचार्य शलभ निगम ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, सीईएस द्वारा आयोजित टीचर्स रिकग्निशन अवॉर्ड के अंतर्गत चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं 10 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।मुख्य अतिथि विजय शंकर दूबे ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने अपनी प्रतिभा, कला-कौशल और शानदार मंचीय प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने विगत दो वर्षों से जारी युद्ध की परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से शांति, सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं का जो संदेश दिया है, वह अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। उन्होंने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों के अथक परिश्रम, कुशल मार्गदर्शन, समर्पण और सामूहिक प्रयासों की भी प्रशंसा की।इसके पश्चात रेखा शर्मा (सचिव एवं प्रबंधक, बाल भारती पब्लिक स्कूल) ने विद्यालय की उपलब्धियों, शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सीईएस, एनटीपीसी और बाल भारती पब्लिक स्कूल के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग की सराहना की।समग्र रूप से वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षकों के मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण बना। ‘युद्ध एवं शांति’ पर आधारित प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को शांति, सद्भाव, सहयोग और मानवीय एकता का संदेश दिया।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!