बिलासपुर मुंगेली

दस साल से मुंगेली को हरा-भरा बनाने में जुटी स्टार्स ऑफ टुमॉरो, राज्योत्सव में मिला सम्मान: khabar 36 Garh is news mogali chhattisgarh


‘हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली’ अभियान के तहत 8 हजार से अधिक पौधों का रोपण, संरक्षण और संवर्धन में निभा रही अहम भूमिका


Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ मुंगेली/पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली के विस्तार के लिए पिछले दस वर्षों से निरंतर प्रयास कर रही स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित राज्योत्सव समारोह में सम्मानित किया गया। संस्था को यह सम्मान मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के हाथों प्रदान किया गया। यह सम्मान संस्था के दस वर्षों के सामूहिक प्रयासों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण की सराहना के रूप में मिला है।

संस्था पिछले एक दशक से ‘हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली’ अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय है। इस दौरान संस्था द्वारा 8 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। खास बात यह है कि संस्था का प्रयास केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनकी सुरक्षा, नियमित देखरेख और उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। आज इनमें से अनेक पौधे बड़े वृक्ष बनकर शहर की हरियाली और सुंदरता बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रहे हैं।

सम्मान समारोह में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह और जिला पंचायत सीईओ गोकुल राम रावटे सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था की ओर से संयोजक रामपाल सिंह ठाकुर, सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, संदीप सिंह ठाकुर, वासु पांडेय एवं रवि साहू मौजूद रहे।

संस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह ने सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि संस्था के प्रत्येक सदस्य की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। पिछले दस वर्षों से सभी साथी जिस निष्ठा और लगन के साथ पर्यावरण संरक्षण के कार्य में जुटे हैं, यह सम्मान उनके उत्साह को और बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि मुंगेली को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

वहीं, संस्था के कोषाध्यक्ष धनराज परिहार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। संस्था ने पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया है। राज्योत्सव में मिला सम्मान सभी सदस्यों को और अधिक ऊर्जा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

संस्था ने इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन एवं अभियान में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और ‘हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली’ अभियान को भविष्य में और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!