बिलासपुर

जेल जाते हुए कोटा गनियारी युवक की बिगड़ी तबीयत, सिम्स में हुई मौत

Byमोहम्मद नज़ीर हुसैन बिलासपुर

Bilaspur Crime News: जेल जाते हैं युवक की बिगड़ी तबीयत, सिम्स में हुई मौत

 बिलासपुर:- कोटा क्षेत्र के ग्राम गनियारी में रहने वाले युवक को पुलिस ने 13 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपित युवक को जेल में दाखिल किया था। जेल पहुंचते ही युवक की तबीयत बिगड़ गई। युवक को देर रात में भर्ती कराया गया। 2 दिन उपचार के बाद युवक की मौत हो गई। घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। कोतवाली पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है।

कोटा क्षेत्र के गनियारी में रहने वाले उमेंंद वर्मा को पुलिस में 13 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपित को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को जेल भेज दिया। जहां उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद जल प्रबंधन ने आरोपित को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया। जहां रविवार की रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जेल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना मृतक के स्‍वजन को दी गई। सूचना पाकर सोमवार स्‍वजन सिम्‍स पहुंचेे। उन्‍होंने पुलिस के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी प्रदीप आर्य मौके पर पहुंचे। उनको उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की आश्वासन सूजन को दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने कहा कि घटना की जांच होगी। इसमें किसी भी प्रकार की पक्षपात नहीं होगा। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जेल प्रबंधन भी इसमें सहयोग कर रहा है।

लगातार हो रही कार्रवाई

जिले में शराब तस्‍करी को रोकने के लिए संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस व आबकारी विभाग संयुक्‍त अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। टीम ने ग्राम गनियारी में मृतक उमेंद सहित चार लोगों को गिफ्तार किया था। जिसमें से उमेंद की अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई और बांकी के चार आरोपित जेल की हवा खा रहे हैै। वहीं शनिवार को भी पुलिस टीम ने इसी गांव में दबिश देकर छह लोगों को गिरफ्तार किया था।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!