बिलासपुर

ग्रामीण महिलाओं को दिया जाएगा निःशुल्क आवासीय सिलाई प्रशिक्षण

Byमोहम्मद नज़ीर हुसैन बिलासपुर


जिला जनसंपर्क कार्यालय,
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
समाचार
ग्रामीण महिलाओं को दिया जाएगा निःशुल्क आवासीय सिलाई प्रशिक्षण
बिलासपुर, ख़बर 36 गढ़ न्यूज 31 मार्च 2023

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र कोनी में ग्रामीण बीपीएल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने 30 दिवसीय निःशुल्क आवासीय सिलाई प्रशिक्षण 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही तथा मुंगेली जिले की बीपीएल एवं ग्रामीण महिलाओं के लिए है। प्रशिक्षण पूरी तरह से निःशुल्क है, जिसमें रहने के साथ-साथ भोजन की भी व्यवस्था रहेगी। प्रशिक्षण में केवल 30 महिलाओं का ही चयन किया जाएगा। आवेदन करने वाली इच्छुक महिलाओं को अपने साथ आधार कार्ड की 3 छायाप्रति, राशनकार्ड की 3 छायाप्रति, स्वयं के बैंक पासबुक खाता की 1 छायाप्रति, मनरेगा जॉब कार्ड की 1 छायाप्रति, समूह के बैंक खाते की 2 छायाप्रति, आठवीं मार्कशीट की 2 छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो 4 प्रति में लाना होगा। प्रशिक्षण के लिए निर्धारित योग्यता आठवीं उत्तीर्ण एवं आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाएं 2 वर्ष से अधिक आयु के बच्चें को अपने साथ नहीं ला सकती। आवेदन ऑनलाईन गूगल फॉर्म के लिंक https://forms.gle/hQyMCGbrWQECrNbz5 के माध्यम से भी किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, कोनी थाना के पास, तुर्काडीह पुल के सामने, बिलासपुर में अथवा मो.नं. 9926201115, 9131741470 एवं 7477033935 पर संपर्क कर सकते है।

समाचार
पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु खरगहनी में 17 मई को लोक सुनवाई
बिलासपुर, 31 मार्च 2023/कोटा तहसील के ग्राम खरगहनी-पथर्रा में स्थापित मेसर्स महावीर कोल वॉशरीज प्राईवेट लिमिटेड को पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 17 मई 2023 को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है। ये लोक सुनवाई उक्त तिथि को कोटा तहसील के ग्राम पथर्रा के ग्राम पंचायत भवन के समीप स्थित मैदान में सवेरे 11 बजे से शुरू होगी। कम्पनी ने अपनी वर्तमान उद्योग की विभिन्न ईकाईयों के विस्तार के लिए पर्यावरण संरक्षण मण्डल, रायपुर में आवेदन किया है। स्वीकृति के पूर्व आम जनता का अभिमत जानने के लिए उक्त तिथि को पथर्रा में जिला प्रशासन द्वारा लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!