जगदलपुर

प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रथम बस्तर आगमन पर होगा ऐतिहासिक स्वागत

Mohammad Nazir Husain *chif editor*

जगदलपुर न्यूज, ख़बर 36 गढ़ जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा आज दिनांक राजीव भवन जगदलपुर में जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी जी एवं राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को लेकर चर्चा उपरांत रूपरेखा तय की गई और दिशा निर्देश दिए गए।
जिलाध्यक्ष/ईविप्रा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बैठक में कहा कि नेहरू गांधी परिवार का बस्तर और यहां के आदिवासियों से गहरा नाता रहा है। इस परिवार के प्रियंका गांधी को छोड़कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर राजनीति में सक्रिय रहे परिवार के सभी सदस्य बस्तर का दौरा कर चुके है। पंडित जवाहरलाल नेहरू इस परिवार के पहले सदस्य थे जिन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर बस्तर का पहला दौरा किया था, मातृशक्ति के नाम से हो रहे इस सम्मेलन में बस्तर संभाग के सभी जिलों से महिलाओं सहित कांग्रेसियों व कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति व तैयारियों को लेकर कांग्रेस का बैठकों का दौर निरंतर जारी है। प्रियंका गांधी के प्रथम बस्तर आगमन को लेकर भव्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं श्री शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा सहित चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।




संसदीय सचिव/विधायक रेखचंद जैन,महापौर सफीरा साहू सहित अन्य वक्ताओं ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार बस्तर दौरे पर आ रही हैं अपने नेता के स्वागत की तैयारियों को लेकर कांग्रेस द्वारा जो भी रूपरेखा तय की जाएगी उसे हम सबको अमल करते पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा जगदलपुर के हृदय स्थल लालबाग परेड ग्राउंड में एक बड़ी व सभा आयोजित की जा रही है जिसे सफल और ऐतिहासिक बनाने की जिम्मेदारी हम सब की है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में विधायक,महापौर,जनपद अध्यक्ष सहित प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य मोर्चा/प्रकोष्ठ/विभाग के अध्यक्ष व पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित/मनोनीत जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!