बिलासपुर

सरकंडा,कॉलेज छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद ….

Mohammad Nazir Husain chif editor
khabar 36 ghar news in bilaspur

*सरकंडा , कॉलेज छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद* ….
————————




बिलासपुर/- जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के साइंस कॉलेज के एक छात्र ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बिस्तर पर सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें लिखा था कि सॉरी मम्मी-पापा, छोटू बस मैं थक गया हूं, पढ़ाई अब नही हो रही मुझसे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
————————
बता दें कि मृतक धनेश्वर प्रसाद जायसवाल 24 वर्ष मूलतः मालखरौदा किरदा का रहने वाला था। वह सरकंडा साइंस कॉलेज में एमएससी का छात्र था और राजीव विहार कॉलोनी गली नंबर-2 में किराए के मकान में अपने छोटे भाई प्रदीप जायसवाल के साथ रहता था। प्रदीप बीएससी का छात्र है। बताया जाता है कि बीती रात करीब 8 बजे दोनों खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। प्रदीप अपने बड़े भाई धनेश्वर से कहा कि गर्मी अधिक पड़ रही इसलिए वह बगल के एक कमरे में सोने जा रहा है। वह दरवाजा बंद कर कूलर चालू कर सो गया। धनेश्वर भी दरवाजा बंद कर लिया। सुबह करीब 7 बजे प्रदीप जब कमरे से बाहर निकला तो धनेश्वर का कमरा बंद था।
————————
उसने आवाज लगाई पर कोई जवाब नहीं मिला। करीब एक घंटे तक धनेश्वर कमरे से बाहर नहीं निकला तो प्रदीप को संदेह हुआ। वह कुर्सी लगाकर खिड़की से झांककर देखा तो धनेश्वर का शव फांसी के फंदे में लटकता नजर आया। उसने आसपास के लोगों को बताया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर घुसी। परिजनों के आने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर सिम्स भेजा गया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। धनेश्वर के पिता एसईसीएल कर्मी हैं। वे रायगढ़ छाल में पदस्थ है

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!