सीपत

झाड-फूंक के बहाने तथा जान को खतरे में डाल दूंगा की धमकी देकर पीडिता के साथ शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी नंद कुमार को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार



झाड-फूंक के बहाने तथा तंत्र क्रियाओ से जान को खतरे में डाल दूंगा की धमकी देकर पीडिता के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नाम आरोपी- नंद कुमार रोहिदास पिता नेम सिंह उम्र 50 साल निवासी पोंडी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग



सीपत (मोहम्मद नज़ीर हुसैन) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थियों दिनॉक 05.09.2023 को थाना उपस्थित आकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया कि 02 वर्ष पूर्व इसकी बड़ी बहन की तबीयत खराब होने पर घर वालों के द्वारा आरोपी नंद कुमार को झाड़-फूंक के लिए बुलाया गया था। आरोपी नंदकुमार सूर्यवंशी इसके घर में आकर बड़ी बहन का झाड़-फूंक करता रहा इसी बीच आरोपी के द्वारा प्रार्थीया को परेशान करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया गया प्रार्थीया द्वारा मना किये जाने पर आरोपी के द्वारा डराया व धमकाया जाता था कि वह अपनी तंत्र कियाओं से इसके माता, भाई की जान को खतरे में डाल दूंगा कहकर आरोपी द्वारा वर्ष 2021 से लगातार इसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया है जिसकी सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक सी.डी.लहरे एस. जे. पी. यु. बिलासपुर महोदय को देने पश्चात अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्ग दर्शन पर फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी दौरान प्रकरण के आरोपी को आज दिनांक 06.09.2023 के 15.15 बजें विधिवत गिरफ्तार किया गया है जिसे आज माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, सउनि बृजमोहन कश्यप, आर. चन्द्रप्रकाश भारद्वाज मुकेश सूर्यवंशी की विशेष भुमिका रही।

अपराध क्रमांक 546 / 23 धारा 376 का आरोपी नंदकुमार रोहीदास पिता नेम सिंह रोही दास निवासी ग्राम पोंडी

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!