बिलासपुर

मस्तुरी विधानसभा से कांग्रेस अपना प्रत्याशी तय करे,सब मिलकर पार्टी के रीति-नीति से चुनाव में कार्य करेंगे, छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे

मोहम्मद नज़ीर हुसैन
चीफ़ एडिटर
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के दावेदारों ने बैठक में निर्णय ली,कांग्रेस हाईकमान स्थानीय को प्रत्याशी घोषित करें जितानें की जिम्मेदारी हमारी

मस्तुरी विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 32 आरक्षित सीट के लिए क्षेत्रीय उम्मीदवार की मांग

बिलासपुर(मोहम्मद नज़ीर हुसैन) :- इसी विषय पर मल्हार का विश्राम गृह में कांग्रेस के क्षेत्रीय दावेदारों का आकस्मिक बैठक रखा गया था। इस एजेंडे पर सभी दावेदारों ने एकमत से निर्णय लिए हैं कि किसी भी बाहरी उम्मीदवार को थोपे जाने पर उन्हे आपत्ति है उन्होने कहा है कि मस्तुरी से ही कांग्रेस अपना प्रत्याशी तय करे सब मिलकर पार्टी का रीति-नीति से चुनाव में काम करेंगे और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेंगे। हरहाल में इसबार मस्तुरी से भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया है दावेदारों ने कहा कि लगातार पार्टी गतिविधियों में क्षेत्र के लोग ही सक्रियता से पिछले कई वर्षों से खड़े रहे हैं । जबकि आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों पर लगातार क्षेत्र के कार्यकर्ता का पूरा हिस्सेदारी रहा है। ऐसे समय में मौकापरस्त किसी बाहरी बरसाती मेढक की तरह आये हुए आयातित व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर भेजा जाना क्षेत्र के कांग्रेसियों के साथ अन्याय होगा।
उम्मीद और पूरा भरोसा किया जा रहा है कि छत्तीसगढ़िया मुख्य मंत्री भूपेश बघेल, जांजगीर सांसदीय क्षेत्र में शामिल मस्तुरी विधान सभा से तब समय में बढ़त रहे तत्कालीन सांसद चरणदास महंत और कुमारी सैलजा जैसे अनुभवी प्रभारी तथा बाबा साहब महराज जैसे कुशल चुनावी कारीगर के रहते यहां किसी बाहर से प्रत्याशी को नही भेजा जायेगा। पूरा भरोसा किया जा रहा है कि मस्तुरी वालों के साथ अन्याय नही किया जायेगा । मस्तुरी से लोकल उम्मीदवार उतारे जायेंगे। चूंकि हर एंगल से सक्षम व्यक्ति आज मस्तुरी की धरती में मौजूद है।
विधानसभा चुनाव 2023 को अब चंद महीने बच गए हैं सरगार्मियां तेज हो गई है उम्मीदवार चयन का दौर चल रहा है उच्च स्तर पर बैठक पर बैठक हो रही है जहां किसी गोपनीय सूत्रों से दावेदारों को ज्ञात हुआ है कि चंद दलालों के कथित चाटुकारिता में आकर एक सारंगढ़ जिले से कथित राजनीतिक घराने का मस्तुरी में मौका परस्त बाहरी व्यक्ति को कोसों दूर से पसंद किया जा रहा है उसे उच्च पहूँच का लाभ भी मिल रहा है ऐसी चर्चा है। उसके लिए सवाल कई हैं जैसे मस्तुरी सीट फतह करने के लिए क्या वह भाजपा का कद्दावर नेता बांधी को परास्त करने में सफल माना जायेगा  जिसको चुनाव का मस्तुरी से कोई अंदर की जानकारी नही है। न ही उसको यहां की जमीनी पकड़ है  न कोई उसे चुनाव लड़ने का अनुभव है  गत कुछ माह पहले ही बतौर मेहमान कांग्रेसी बनकर आया है। उसको मस्तुरी की तासीर से कोई लेना देना नही है और न यहां की सामाजिक राजनीतिक समीकरण की जानकारी है।
जबकि दावेदारों से हटकर देखा जाए तो गांव शहर व मुहल्ला टोला में बाहरी प्रत्याशी का खबर के बाद चर्चा जोरों पर है कि बाहरी व्यक्ति मस्तुरी का समीकरण क्या समझेगा ? और बीजेपी को पटखनी दे पायेगा ? “अच्छा होगा कि समय रहते कांग्रेस के उच्चस्तरीय टीम मस्तुरी से क्षेत्रीय व्यक्ति पर ही भरोसा करें नही ती वह समझ नही पायेंगे और विधान सभा 2023 का परिणाम पूर्व की तरह फिर चौकाने वाला आ जायेगा ।ऐसे में मस्तुरी को साध पाना कांग्रेस के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
नगर पंचायत मल्हार के रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में अनु.जाति के कई कद्दावर नेतागण शामिल हुए जिसमें पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति से राजकुमार अंचल, प्रदेश कांग्रेस का नव नियुक्त सचिव अशोक राजवाल,प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ कांग्रेस श्रीमती सुक्रीता खूंटे, जिला पंचायत सभापति राहूल सोनवानी,राजेश्वर भार्गव,युवा कांग्रेस ब्लाक उपाध्यक्ष देवेन्द्र कृष्णन , मनोहर कुर्रे पूर्व सभापति जनपद पंचायत मस्तुरी , उमेद कुर्रे सेवादल प्रदेश पदाधिकारी, लक्ष्मी भार्गव ब्लाक उपाध्यक्ष,श्रीमती प्रियंका महानंद, लक्ष्मण कांत पूर्व जयरामनगर मंडी का अध्यक्ष,मनोज खरे, राजू सूर्यवंशी (जिलायुवक कांग्रेस उपाध्यक्ष),सहित श्रीमती बिन्द्रम जायसी दामोदर कांत सभापति जनपद पंचायत मस्तुरी, रीतुराज भार्गव सुभाष टंडन, पूर्व टी आई जी एस जौहर,ट्विंकल घृतलहरे सहीत कई प्रमुख दावेदार मस्तुरी स्थानीय से उपस्थित थे

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!