लुतरा शरीफ

सालाना उर्स में आए लाखों जायरीनों का इंतेजाम प्रशासन, दरगाह कमेटी ने किया:- मोहम्मद इकबाल हक़

(मोहम्मद नज़ीर हुसैन) बिलासपुर

कुल की फातेहा में देश की एकता,अखंडता के लिए मांगी दुआ,उठे लाखों हाथ व लबों ने आमीन की सदा की बुलंद 

@ सालाना उर्स में आए लाखों जायरीनों का इंतेजाम प्रशासन, दरगाह कमेटी ने किया:- इकबाल हक़ 

लुतरा शरीफ

सूफी-संत हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के पांच दिवसीय 65 वां सालाना उर्स का इतवार को कुल की फातेहा के बाद समापन हुआ जंहा । 1 से 5 नवंबर तक आयोजित शहंशाहे छत्तीसगढ़ के सालाना उर्स में हर जाति के लोग देश के कोने-कोने से पहुंचे उर्स के दौरान  तकरीर,मुशायरा,नात,कव्वाली का आयोजन किया गया उर्स के अंतिम दिन सुबह 8 बजे कुरआन खानी के बाद दस्तारबंदी की गई। इसके बाद  कव्वाल ने रंग की महफ़िल में अपना कलाम प्रस्तुत किया सुबह 11:30 बजे मुस्लिम समाज के सबसे बड़े धर्मगुरु मौलाना हजरत अल्लामा मौलाना राशिद मक्की मिंया साहब किबला किछौछा शरीफ (उप्र) ने कुल की फातेहा पढ़ी और दुआ मांगी। हजरत मक्की मियां साहब ने देश की एकता और अखंडता कायम रखने तथा अनेक से एक बनकर रहने की दुआ मांगी। इस दौरान हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के दरगाह की ओर दुआ के लिए उठे हजारों जायरीनों ने हाथ उठाकर अपने लबों से सुम्मा आमीन की सदा बुलंद की। धर्मगुरु ने उर्स में आए हुए लोगों की सेहत, कामयाबी व बेहतर भविष्य की कामना करते हुए सभी के सलामती की दुआ मांगी।इस मौके पर खादीम हाजी अब्दुल जाकिर नंनकी बाबा,शेर मोहम्मद, मोहम्मद इकबाल हक़, हाजी शरीफ साहब,हाजी साबिर खान, हाफिज हाजी हसन अशरफी,मोहम्मद उस्मान खान, मोहम्मद नजीर हुसैन, रियाज़ अशरफी ,कासीम अंसारी, सैय्यद इंसान अली,अब्दुल गफ्फार, इस्माइल खान,अब्दुल शहनावाज,ताज सिद्दीकी,नाजिर खान, स्थानीय व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे

@ देश के कोने-कोने से आए जायरीन शामिल हुए

कुल शरीफ के फातेहा के बाद समापन हुआ। इस दौरान कुल शरीफ की फातेहा में प्रदेश के साथ ही उप्र, बिहार,झारखंड, बंगाल,महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश उड़ीसा के अलावा रायपुर, बिलासपुर, कोरबा,रायगढ़, जांजगीर चांपा सहित देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या जायरीन लुतरा शरीफ आकर उर्स में शामिल हुए कार्य करने वालों का दरगाह की ओर से सम्मान किया गया इस दौरान स्वास्थ्य विभाग पुलिस प्रशासन एंव पत्रकार समाज के पदाधिकारियों ने अपने कार्य किये गये।

00 जायरीनों के लिए नाश्ता दोपहर रात्रि में  लगंर की व्यवस्था किया गया,,,,,,,,

पूरे सालाना उर्स के दौरान 5 दिनों तक सुबह नास्ता दोपहर एंव रात्रि में लंगर (भंडारा) वितरण किये गए वहीं दरगाह कमेटी के मोहम्मद इकबाल हक़ ने बताया कि 5 दिनों तक जायरीनों के लिए लंगर के साथ-साथ सभी व्यवस्था इंतजाम किया गया 

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!