बिलासपुर

विविध प्रतियोगिता एवं आयोजनों के साथ गोपालपुर स्कूल में दीपोत्सव मनाया गया

(मोहम्मद नज़ीर हुसैन) बिलासपुर

विविध प्रतियोगिता एवं आयोजनों के साथ गोपालपुर स्कूल में दीपोत्सव मनाया गया

बिलासपुर:- माध्यमिक शाला गोपालपुर में धूमधाम से दीपावाली उत्सव मनाया गया जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया सर्वप्रथम विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया फिर ड्राइंग पेपर चित्रकला प्रतियोगिता तत्पश्चात दीप सजाओ प्रतियोगिता कराया गया रंगोली प्रतियोगिता को समूह स्तर पर आयोजन किया गया था जिसे दो स्तर पर विभाजित किया गया था प्रथम स्तर फ्लावर डेकोरेशन का था जिसमें नीतू ,पंछी, सुनिधि, सुरभि द्वारा बनाया हुआ फूलों का रंगोली प्रथम स्थान पर रहे , द्वितीय स्थान चंद्रेश, साहिल, श्लोक, आयुष द्वारा फूलों के माध्यम से बनाया गया रंगोली को मिला एवं तीसरे स्थान पर निकिता, प्रगति, श्रद्धा एवं हंसिका के द्वारा बनाया हुआ फूल डेकोरेशन रंगोली रहा
इसके पश्चात रंगों से सजाकर बनाई गई रंगोली में प्रथम स्थान साक्षी, रानी, अंशु, किरण एवं अंजलि का रहा जिसने मतदान से संबंधित चित्र का रंगोली बनाया था दूसरा स्थान बृहस्पति एवं साक्षी द्वारा बनाया रंगोली को मिला तथा तृतीय स्थान पर संतोषी के साथ श्रेया, सुहानी, देविका, प्रिया द्वारा बनाए गए दो रंगोली को दिया गया
तत्पश्चात चार्ट पेपर पर बनाए गए अलग-अलग चित्रों पर भी प्रतियोगिता आयोजित किया गया था जिसमें प्रथम स्थान पर रोशन द्वारा बनाए गए तिरंगे को सलामी देते हुए छोटे-छोटे बच्चों का चित्र एवं द्वितीय स्थान पर दो नाम का चयन किया गया पियूष , जिसने छत्तीसगढ़ महतारी की शानदार तस्वीर बनाया एवं अभय द्वारा चाचा नेहरू का बच्चों के साथ बाल दिवस को ध्यान में रखते हुए बनाया गया चित्र को मिला तथा तृतीय स्थान पर सचिन चौहान रहे
उसके पश्चात दीप सजाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी बच्चों ने अपने-अपने हुनर दिखाए और अच्छे-अच्छे दीया सजा करके प्रस्तुत किया इससे बच्चों में कलात्मक कौशल का विकास, रंग संयोजन की समझ, क्रियात्मक कौशल का विकास, समूह में कार्य करने की भावना का विकास, नेतृत्व क्षमता का विकास, साज सज्जा की समझ, सामाजिक समरसता का भाव, गतिविधि में प्रयुक्त होने वाले सामग्री की जानकारी के साथ कम खर्चे में बेहतरीन सामान तैयार करने का कौशल विकसित होता है
उक्त सभी कार्यक्रम को कराने संस्था के प्रधान पाठक श्रीमती जगती हालदार के साथ शिक्षक मनोज कुमार पाटनवार, मो. नियाज खान, सुनैना कंवर, एडना सिंह तथा गजेंद्र कंवर का भरपूर सहयोग रहा अंत में सभी रंगोली के रुप में कचनार एवं गुलमोहर के फूलों से बनी छत्तीसगढ़ महतारी का पूजन कर प्रांगण में छत्तीसगढ़ महतारी के सामने दीप प्रज्वलित कर प्रकाश का संदेश देते हुए पटाखे फोड़कर प्रसाद वितरण के साथ हलवा पूरी खिलाकर प्रधानपाठक द्वारा दीपावली की शुभकामनाएं दी गई

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!