रायपुर

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होगा जल्द, सीएम भूपेश बघेल- बजट सत्र में लाया जाएगा प्रस्ताव

Byमोहम्मद नज़ीर हुसैन बिलासपुर


रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को शाम राजधानी के एक निजी होटल में आयोजित फेडरेशन ऑफ पीटीआई एम्प्लाइज यूनियन्स द्वारा आयोजित नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए.

सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की दिशा में तेजी से पहल की जा रही है और बजट सत्र में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने प्रस्ताव लाया जाएगा. यहां वरिष्ठ मीडियाकर्मी सम्मान निधि योजना संचालित है. इस योजना में पत्रकारों को दी जानी वाली राशि को बढ़ाकर हमने दो गुना कर दिया है. राज्य में नए अधिमान्यता नियमों के अंतर्गत मीडिया संस्थानों में अधिमान्यता कोटा भी दोगुना कर दिया गया है. अब राज्य स्तर से लेकर विकासखंड स्तर तक अधिमान्यता दी जा रही है. पत्रकारों को गंभीर बीमारी के इलाज आदि के लिए आर्थिक सहायता प्रदाय की जाती है.

मुख्यमंत्री बघेल ने कॉन्फ्रेंस में आगे कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की अहम भूमिका होती है. लोकतंत्र और मीडिया आधुनिक युग में न सिर्फ एक दूसरे के पूरक है बल्कि एक दूसरे के बिना उनका कोई अस्तित्व ही संभव नहीं है. पूरे विश्व में लोकतंत्र स्थापित करने में मीडिया ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

उन्होंने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से मीडिया और लोकतंत्र में असंसदीय शब्दों के प्रयोग पर विमर्श हो रहा है. निश्चित रूप से यह भाषाई प्रदूषण पत्रकारिता और लोकतंत्र दोनों के लिए ही खतरनाक है. इस कॉन्फ्रेंस के थीम में असंसदीय भाषा के मीडिया और लोकतंत्र में बढ़ते प्रयोग पर चिंता व्यक्त की गई है. यह वास्तव में विचारणीय है. असंसदीय भाषा का लोकहित से कोई सरोकार नहीं होता. यह केवल और केवल घृणित तरीके से कुंठाओं को ही व्यक्त करती है. असंसदीय भाषा का अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से भी कोई लेना-देना नहीं है. भारतीय संस्कृति में स्वतंत्रता का सम्मान किया गया है, तो मर्यादा की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है.

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में देश का एक तेजी से उभरता हुआ राज्य है. यहां हर वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पत्रकार अपने पेशागत दायित्वों के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों को बेहतर तरीकों से निर्वाह कर सकें इसके लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन राज्य में किया जा रहा है. कॉन्फ्रेंस में देश के विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि वर्तमान दौर में असंसदीय शब्द के प्रयोग को पूर्णतः हतोत्साहित करने की सख्त जरूरत है और सदन की गरिमा को बनाए रखने के लिए मर्यादित व्यवहार का पालन आवश्यक है. कार्यक्रम को पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पीटीआई एम्प्लाइज यूनियन्स के महासचिव बलराम सिंह दहिया और अशोक वानखेड़े आदि ने भी सम्बोधित किया

______________________________________________________छत्तीसगढ़ के सभी जिला ब्लॉक मुख्यालय में संवाददाता नियुक्त करना है
*इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें*👇
*मोहम्मद नज़ीर हुसैन*
पढ़े न्यूज़ 🌐

संपर्क करे.
91+9754493341 khabar36 Ghar.in

जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से_ ख़बर 36 गढ़

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!