बिलासपुर

आवारा मवेशियों को सड़क से दूर रखने अभियान की सीईओ जिला पंचायत ने की समीक्षा

Mohammad Nazir Hussain Bilaspur

समाचार
आवारा मवेशियों को सड़क से दूर रखने अभियान की सीईओ जिला पंचायत ने की समीक्षा


बिलासपुर, ख़बर 36 गढ़ न्यूज 20 मार्च 2024/ जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर आवारा मवेशियों को मुख्य मार्ग से हटाये जाने अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित स्ट्रेचेस में से मवेशियों को सुरक्षित स्थलों में शिफ्ट करने काउकेचर एवं सड़कों की मैपिंग का कार्य किया जाए।
जिला पंचायत में आयोजित बैठक में सीईओ श्री चौहान ने कहा कि नोडल अधिकारी प्रतिदिन डायरी का संधारण करें और मौका मुआयना करते रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक चिन्हांकित स्ट्रेचेस में संबंधित विभाग द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी का नाम एवं मोबाइल नंबर सभी से साझा किया जाए ताकि आपसी समन्वय से यह कार्य किया जा सके। यातायात विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि टोल फ्री नंबर 1100 और 1033 में कॉल आने पर 10 से 15 मिनट के भीतर पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम समन्वय कर चिन्हांकित स्थल से मवेशियों को हटाने का कार्य करती है। सीईओ ने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि लक्ष्य अनुसार पशुओं के बधियाकरण का कार्य किया जाए। बैठक में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त श्री खाजांची कुमार, डीएसपी यातायात श्री संजय साहू, सहायक शैल्य चिकित्सक डॉ. एएस रघुवंशी, सीईओ बिल्हा श्री एसएस पोयाम, सीईओ तखतपुर सुश्री भाग्यश्री मिश्रा, सीईओ कोटा श्री युवराज सिन्हा, सीएमओ बोदरी श्रीमती भारती साहू, राजस्व निरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर एवं पीडब्ल्यूडी उप अभियंता श्री राजेश्वर सिंह मौजूद थे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!