सीपत

होली, ईद-उल-फितर सहित सभी पर्व आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया

Mohammad Nazir Hussain Bilaspur

थाना प्रभारी सीपत में शांति समिति की बैठक संपन्न


होली, ईद-उल-फितर सहित सभी पर्व आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया


पर्व में अनहोनी से निपटने पुलिस प्रशासन का पुख्ता इंतजाम



सीपत, ख़बर 36 गढ़ न्यूज 20 मार्च 2024/ सीपत में शांति समिति की बैठक बुधवार को हुआ जंहा कृष्ण चंद सिदार थाना प्रभारी सीपत  की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मार्च – अप्रैल महीने में आने वाले पर्व होलिका दहन, होली, गुड फ्राइडे, नवरात्रि, ईद-उल-फितर, रामनवमी, हनुमान जयंती एवं पर्व आपसी तालमेल व भाईचारे की भावनाओं के साथ सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में देश कुमार कुर्रे नायाब तहसीलदार सीपत,राजेन्द्र धीवर सरपंच एवं अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी, राज्यवर्धन कौशिक भाजपा मंडल सीपत,मनोज खरे,अभिलेष यादव, लक्ष्मी साहू,तुषित पाटनवार सरपंच धनिया,मदन पाटनवार , दीपक शर्मा, प्रदीप पांडेय अध्यक्ष सीपत प्रेस क्लब, मोहम्मद नज़ीर हुसैन, रियाज़ अशरफी, कासीम अंसारी, हरिश्चंद्र गुप्ता,अशुतोष गुप्ता, प्रांशु क्षत्रि,शहनवाज़ मेमन,ओम गोस्वामी, पुलिस विभाग अफसर सहित  मौजूद थे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी पर्व के दौरान डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और आदर्श आचरण संहिता के नियमों का पालन करते हुए सभी पर्व को शांति से मनाया जाएगा वहीं
कृष्ण चंद सिदार थाना प्रभारी सीपत ने कहा कि सीपत क्षेत्र में सभी धर्माें एवं सम्प्रदाय का सम्मान करते हुए भाईचारे के साथ सभी धर्माें के पर्वाें और उत्सवों को मनाने की परम्परा रही है। उन्होंने यह परम्परा आगे भी जारी रहने की आशा व्यक्त की। बैठक में पर्व के दौरान आपात सहायता एवं किसी भी तरह की अनहोनी को टालने के लिए, प्रशासन, अस्पताल व विद्युत मण्डल आदि विभागों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। शांति समिति में क्षेत्र के लोगों को  सूखी होली खेलने एवं केमिकल युक्त रंगों का उपयोग नहीं करते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे एवं हर्षाेल्लास के साथ होली पर्व मनाने की अपील की है। हुड़दंगियों, तेज वाहन चलाने वाले तथा धार्मिक पर्वाें की भावना के विपरीत काम करने वाले असामाजिक लोगों के साथ पुलिस को सख्ती से निपटने कहा गया है। समिति के सदस्यों ने इसी प्रकार सभी पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर अपनी-अपनी सहमति जताई।पुलिस विभाग को पर्व के दौरान क्षेत्र के समस्त चौक-चौराहों, धार्मिक स्थलों, अस्पताल सहित महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस की मौजूदगी हो तेज गति से मोटर वाहन चलाने वाले एवं तीन सवारी चलने वालों व कानफोडू आवाज आदि पर पुलिस द्वारा निगरानी रखी जाएगी। पेट्रोेलिंग पार्टी की संख्या बढ़ाकर मुख्य मार्गाें के साथ ही अंदर के गांव गांव में गश्त की जाएगी सीपत उप स्वास्थ्य केन्द्र  इस दौरान 24 घंटे खुले रहेंगे। विद्युत विभाग को पर्व के दौरान विद्युत की निरंतर आपूर्ति बनाये रखने एवं आपात स्थिति में सुधार के लिए कर्मचारियों की टीम तैनात रखे जाने के निर्देश दिए गए है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!