दुर्ग

घर से साढ़े तीन लाख रूपए लेकर निकले फानेश्वर साहू 15 वर्षीय छात्र का अपहरण

मोहम्मद नज़ीर हुसैन

दुर्ग/ ख़बर 36 गढ़ न्यूज

जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे घर से साढ़े तीन लाख लेकर निकले छात्र का अपहरण करने की जानकारी मिल रही है, जिसमे बताया जा रहा है, की छात्र पैसे लेकर निकला था पर रास्ते से ही गायब हो गया,

आपको बता दें दुर्ग में 10वीं कक्षा का छात्र लापता हो गया है। छात्र साढ़े तीन लाख रुपये लेकर अपने माता पिता के पास जाने के लिए निकला था, लेकिन वो अपने घर नहीं पहुंचा। इस मामले में बच्चे के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। घटना छावनी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, बालक की बड़ी बहन ने इसकी शिकायत छावनी थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि 30 नवम्बर को सुबह 11 बजे फानेश्वर साहू 15 वर्षीय को साढ़े तीन लाख देकर पावर हाउस बस स्टैंड छोड़कर आई थी। फानेश्वर को पैसे लेकर मम्मी पापा के पास नावागढ़ अपने घर जाना था। कुछ घटों बाद माता पिता का कॉल आया कि फानेश्वर घर नहीं पहुंचा है। जिसके बाद बहन ने फिर से पावर हाउस बस स्टैंड पहुंची और भाई के बारे में जानकारी ली, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

इधर परिजन भी भिलाई पहुंचे और बच्चे के अपहरण होने की शिकायत छावनी थाने में दर्ज कराई। फिलहाल शिकायत के बाद से बच्चे का किसी तरह का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं दुर्ग पुलिस परिजनों से पूछताछ कर बालक की तलाश कर रही है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!