bilaspur

टीएल बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा, पुल-पुलियों के निरीक्षण, अग्रिस्टेक पंजीयन, 15 अगस्त की तैयारियों एवं सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश : khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

बारिश के दौरान जन-सुरक्षा और किसानों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता: कलेक्टर  संजय अग्रवाल

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 4 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान मानसून के दौरान जन-सुरक्षा तथा किसानों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिले के सभी पुल-पुलियों का तत्काल निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी क्षति या दुर्घटना की आशंका हो, वहां बिना विलंब मरम्मत कराई जाए। बांसाझाल पुल की मरम्मत शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिए।
खरीफ सीजन की समीक्षा के दौरान उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में लगभग 85 प्रतिशत बोनी का कार्य पूरा हो चुका है तथा धान की रोपाई तेजी से जारी है। रोपाई का कार्य 15 अगस्त तक पूर्ण होने की संभावना है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।
कलेक्टर ने सड़कों पर बैठे मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दिन और रात दोनों समय विशेष निगरानी रखी जाए। आवारा मवेशियों को सुरक्षित रूप से गोठानों तक पहुंचाने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं वंदे मातरम अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि बाढ़ राहत कार्यों तथा विभागीय दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के नाम 11 अगस्त तक प्रस्तावित किए जाएं। ऐसे कर्मियों को 15 अगस्त के मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में हुई अच्छी वर्षा से अधिकांश जलाशय भर चुके हैं। यदि किसी जलाशय से पानी छोड़ा जाना हो तो उससे प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के किसानों को पूर्व सूचना देना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनकी फसलों एवं संपत्ति को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। बैठक में अग्रिस्टेक पंजीयन अभियान की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि आगामी धान खरीदी के लिए किसानों का अग्रिस्टेक पंजीयन अनिवार्य है। इसलिए समिति स्तर पर आयोजित शिविरों के माध्यम से शत-प्रतिशत पात्र किसानों का समय पर पंजीयन सुनिश्चित किया जाए।
श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री पोर्टल तथा सुशासन तिहार के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!