sipat NTPC

खम्हरियां हाईस्कूल में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर भारी संख्या पहुंचे ग्रामीण,
100 से अधिक ग्रामीणों ने आंखों की जांच, 60 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए हुए रायपुर रवाना: khabar 36 Garh is News Sipat ntpc bilaspur chhattisgarh

एमजीएमआई हॉस्पिटल रायपुर के डां जियाद , रमेश कुलदीप , लीसा साहू सहित एमजीएम डाक्टरो ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में ग्रामीणों के नेत्र जांच की


Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत। क्षेत्र के शासकीय हाईस्कूल खम्हरियां में आज निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जहां सुबह से ग्रामीण शिविर में पहुंचे वहीं खम्हरियां क्षेत्र के 100 से अधिक ग्रामीणों ने अपने आंखों की जांच कराई जहां एमजीएमआई हॉस्पिटल रायपुर    चिकित्सकों ने नेत्र परीक्षण के साथ आवश्यक परामर्श भी दिया साथ ही आंखों के लिए चश्मा प्रदान किया वहीं शिविर के दौरान जांच में मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए करीब 60 मरीजों को ऑपरेशन के लिए रायपुर रवाना किया गया। एमजीएमआई हॉस्पिटल रायपुर की ओर से बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा।
शिविर में सामान्य नेत्र परीक्षण सहित अन्य आवश्यक जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर का आयोजन भवानी जन सेवा समिति, अकलतरा द्वारा किया गया।
शिविर के आयोजकों ने बताया कि क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं भवानी जन सेवा समिति अकलतरा प्रमुख प्रकाश केडिया जी ने बताया कि संस्था ने हमेशा सेवा भाव से हर कार्यो को किया है और जहां पर सेवा कार्य करने का मौका मिलेगा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी इस नेत्र परीक्षण शिविर में अतिथि के रूप में पहुंचे राजेश कुमार मिश्रा सीपत थाना प्रभारी ने इस बेहतरीन कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में ऐसे कार्य कर गरीब बेसहारा लोगों की सेवा ही महत्वपूर्ण सेवा है, प्राचार्य एल जेठे हाईस्कूल खम्हरियां, सरपंच श्वेता खांडेकर, जनपद सदस्य देवेश शर्मा, वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एसपी साहू, राजकुमार साहू,शिव अग्रवाल खम्हरियां, फेयर डील जनरल स्टोर्स के संचालक अशोक जायसवाल खम्हरियां, अमित अग्रवाल,नरेंद्र मित्तल बलौदा, पवन मेडिकल स्टोर्स अकलतरा विषेश रूप से सहयोग रहा

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!