bilaspur

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ: मस्तूरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मस्तूरी, 17 सितम्बर 2026: khabar 36 Garh is News bilaspur chhattisgarh

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: सेवा संकल्प अभियान दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाना है। इसी क्रम में आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 को विकासखंड मस्तूरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मस्तूरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कुल 04 स्टॉल लगाए गए – प्रथम स्टॉल – स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार: डॉ. उज्जवला कराडे, महिला रोग विशेषज्ञ द्वारा सेवाएं दी गई।द्वितीय स्टॉल – आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड: आशीष यादव एवं सुशील पात्रे द्वारा कार्ड बनाए गए।तृतीय स्टॉल – सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्शचतुर्थ स्टॉल – टीबी मुक्त भारत: प्रखर मिश्रा द्वारा सेवाएं दी गई।शिविर का शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री दामोदार कांत, सभापति जिला पंचायत, श्री विवेक त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, श्री गजानंद विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी, श्री चंद्र प्रकाश निर्णेजक, पत्रकार आदि उपस्थित रहे।साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी डॉ. अनिल कुमार, बीएमओ, श्री भूपेन्द्र देवांगन, बीपीएम, श्री संतोष महिलांगे, बीईटीओ, श्री प्रखर मिश्रा, एसटीएस, श्री अजीत नाविक (टीबी कार्यक्रम), श्री राघवेन्द्र मरावी, फार्मासिस्ट, श्री हीरा लाल यादव, बीसी मितानिन कार्यक्रम, श्रीमती मीना जान, बीसी मितानिन कार्यक्रम एवं एमटी, मितानिन आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन श्री राधेश्याम सूर्यवंशी, बीडीएम मस्तूरी द्वारा किया गया तथा अतिथियों का आभार प्रदर्शन श्री भूपेन्द्र देवांगन, बीपीएम द्वारा किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली 12 पहलों (स्वस्थ नारी सशक्त परिवार, आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, टीबी मुक्त भारत, रक्तदान शिविर, अंगदान संकल्प, स्वच्छता अभियान आदि) की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!